Breaking
18 Nov 2026, Wed

राजस्थान पंचायत चुनाव के बाद जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी घमासान, BJP ने शुरू की जोड़-तोड़

जयपुर
 पंचायत चुनाव में सभी चरणों के मतदान के बाद अब भाजपा ने जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी के लिए गुणा-भाग शुरू कर दिया है। जिन जिलों में पार्टी को स्पष्ट बहुमत को लेकर चुनौती नजर आ रही है, वहां संगठन ने संभाग प्रभारियों के साथ अलग से पदाधिकारी व वरिष्ठ नेताओं की टीम को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की रणनीति में निर्दलीय सदस्यों को साथ लाना भी अहम है।

वहीं, जिन जिलों में सदस्यों की संख्या का गणित करीबी है, वहां क्रॉस वोटिंग रोकने और सदस्यों को एकजुट रखने के लिए किलेबंदी भी रणनीति का हिस्सा है। भाजपा की ओर से 41 जिलों में 30-32 जिला प्रमुख बनाने का दावा किया जा रहा है। जिन जिलों में बहुमत का आंकड़ा करीबी है, वहां निर्दलीयों का समर्थन लेंगे। जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव तक संगठन की निगरानी और राजनीतिक जोड़-तोड़ की गतिविधियां तेज रह सकती हैं।

ये भी पढ़ें :  गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का जनता दर्शन, 200 से अधिक फरियाद सुनी

इन जिलों में ज्यादा मशक्कत
सीकर, झुंझुनूं और नागौर को चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। सीकर और झुंझुनूं में पार्टी के नेताओं में बिखराव को चुनौती का कारण माना जा रहा है। नागौर में कांग्रेस और भाजपा के अलावा आरएलपी का प्रभाव भी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। करौली में भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय सदस्यों के बीच बिखराव के कारण स्थिति जटिल बताई जा रही है। वहीं हनुमानगढ़ में भी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके अलावा हाड़ौती के कुछ क्षेत्रों में भी पार्टी को सदस्यों के समर्थन का गणित साधने की जरूरत पड़ सकती है।

कांग्रेस ने मजबूत की किलेबंदी, बोर्ड बनाने के लिए लक्ष्य तय
कांग्रेस ने सभी 41 जिला परिषदों में बोर्ड बनाने का लक्ष्य रखकर किलेबंदी और मजबूत कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जिला प्रभारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों को स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय बनाकर जिला प्रमुख और प्रधान के नामों पर सर्वसम्मति बनाने के निर्देश दिए है। पार्टी ने 18 और 19 नवंबर को पर्यवेक्षकों को जिलों में भेजने का निर्णय किया है। वहीं, भाजपा पर प्रत्याशियों को होटलों में रखने के साथ पुलिस और धनबल के जरिए कांग्रेस की रणनीति प्रभावित करने के आरोप लगाए है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ ने किया हमला, टाइगर सफारी का ड्राइवर घायल

18-19 नवंबर को पर्यवेक्षक करेंगे बैठक
पर्यवेक्षक जिलों में वरिष्ठ नेताओं और पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। जिला प्रमुख और प्रधान के नामों पर आम सहमति बनाने का प्रयास होगा। सभी निर्वाचित सदस्यों को बुलाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनके बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।

भाजपा प्रशिक्षण के नाम पर कर रही पार्टी: जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जिला प्रमुख और प्रधान का चयन सभी जगह आपसी सहमति से होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रशिक्षण के नाम पर अपने प्रत्याशियों को रखकर शानदार पार्टियां करा रही है। भाजपा के लोग बेईमानी पर उतारू हैं। पिछली बार भी धनबल और सत्ता के दम पर ऐसा किया गया था और अब पंचायत चुनाव में भी यही प्रयास हो रहा है। भरतपुर का जिक्र करते हुए जूली ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में जिला प्रमुख बनाने को लेकर चिंतित हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *