Breaking
18 Nov 2026, Wed

आंवला नवमी 2026: क्यों की जाती है आंवले के पेड़ की पूजा? जानें भगवान विष्णु-शिव से जुड़ी पौराणिक कथा

हिंदू धर्म में आंवला नवमी का विशेष धार्मिक महत्व है. इसे अक्षय नवमी और कूष्मांड नवमी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और आंवले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता है कि आंवले के वृक्ष की आराधना करने से उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही इस दिन किए गए पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान-पुण्य को भी विशेष फलदायी माना जाता है. आंवला नवमी पर पूजा के साथ व्रत कथा पढ़ने का भी विधान है. मान्यता है कि कथा सुने बिना पूजा अधूरी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं आंवला नवमी की दोनों पौराणिक कथाएं.

आंवला नवमी की पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार माता लक्ष्मी धरती पर घूमने आई थीं. इसी दौरान उनके मन में भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा करने का विचार आया. वह सोचने लगीं कि दोनों देवताओं की आराधना एक साथ कैसे की जाए.

ये भी पढ़ें :  आयुष्मान खुराना को एंजल निवेश में 400% रिटर्न

तभी उन्हें याद आया कि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और बेलपत्र भगवान शिव को. इन दोनों के गुण आंवले के पेड़ में भी पाए जाते हैं. इसके बाद माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा करने का फैसला किया.

माता लक्ष्मी की पूजा से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु और भगवान शिव उनके सामने प्रकट हो गए. इसके बाद माता लक्ष्मी ने आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाया और दोनों देवताओं को भोग लगाया. बाद में उन्होंने भी इस भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया.

मान्यता है कि यह घटना कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुई थी. तभी से इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा शुरू हुई. कहा जाता है कि इस दिन जो महिलाएं आंवले के पेड़ की पूजा करती हैं और परिवार के साथ बैठकर भोजन करती हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही भगवान विष्णु और शिवजी का आशीर्वाद मिलता है.

ये भी पढ़ें :  वनप्लस ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला दमदार फोन, एक बार चार्ज करने पर चलेगा ढाई दिन

अक्षय नवमी की दूसरी कथा
आंवला नवमी से जुड़ी एक दूसरी कथा में एक सेठ का जिक्र मिलता है. कहा जाता है कि वह हर साल आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ के नीचे ब्राह्मणों को भोजन कराते थे और उन्हें दान देते थे. लेकिन सेठ के बेटों को पिता का यह काम पसंद नहीं था. इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था.

आखिरकार रोज के झगड़ों से परेशान होकर सेठ ने अपना घर छोड़ दिया और दूसरे गांव में जाकर रहने लगे. वहां उन्होंने रोजी-रोटी के लिए एक दुकान खोली. दुकान के बाहर उन्होंने आंवले का एक पेड़ भी लगाया. धीरे-धीरे उनका कारोबार अच्छा चलने लगा और दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रहने लगी.

ये भी पढ़ें :  दीपिका कक्कड़ ने बताई अनोखी परेशानी: नहाने के बाद 15 मिनट तक नहीं करती किसी से बात

सेठ ने नए गांव में भी अपनी पुरानी परंपरा जारी रखी. वह हर साल अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा करते, ब्राह्मणों को भोजन कराते और जरूरतमंदों को दान देते थे.

उधर, उनके बेटों का कारोबार लगातार कमजोर पड़ने लगा. कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने अपने पिता के साथ गलत व्यवहार किया था. उन्हें अपनी गलती का पछतावा हुआ और वे पिता के पास पहुंचकर माफी मांगने लगे.

सेठ ने बेटों को भी आंवले के पेड़ की पूजा करने और दान-पुण्य करने की सलाह दी. इसके बाद उन्होंने भी पिता के बताए रास्ते पर चलना शुरू किया. ऐसा करने से उनके जीवन में भी खुशहाली लौट आई.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *