Breaking
18 Nov 2026, Wed

भोपाल में किसानों के मुद्दे पर सपा का बड़ा प्रदर्शन, 500 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेगी किसान रैली

भोपाल 

फसल के सही दाम, खाद, और 27% ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी आज भोपाल में प्रदर्शन करेगी। दरअसल पार्टी ने इसे ‘समाजवादी किसान पीडीए पंचायत’ नाम दिया है। सपा का दावा है कि करीब 500 ट्रैक्टरों के साथ किसान राजधानी पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे सभा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव किया जाएगा।

दरअसल सपा का कहना है कि सरकार किसानों और आम जनता की समस्याओं को दूर करने में नाकाम रही है। इसी को लेकर पार्टी ने सड़क पर उतरने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें :  खरीफ सीजन से पहले ‘नवाचार प्रबंधन’ पर विशेष जोर: कृषि मंत्री कंषाना

500 ट्रैक्टरों के साथ भोपाल पहुंचेंगे किसान
समाजवादी पार्टी के मुताबिक करीब 500 ट्रैक्टरों के जरिए किसान भोपाल पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे होने वाली सभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह पटेल और सूफियान कुरैशी सहित पार्टी के दूसरे पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान किसान भी मंच से अपनी समस्याएं रखेंगे। वहीं सभा के बाद किसान और पार्टी कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव करने जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और आम जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाई है। किसान खाद और अपनी उपज के सही दाम के लिए परेशान हैं जबकि युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  8th Pay Commission: क्या अब हर साल 6% मिलेगा इंक्रीमेंट? जानें 20 साल में कितना फायदा

ओबीसी आरक्षण से लेकर खाद संकट तक उठेंगी ये मांगें
वहीं सपा ने प्रदर्शन के लिए कई मुद्दे तय किए हैं। इनमें 27% ओबीसी आरक्षण का मामला प्रमुख है। पार्टी ने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मौजूदा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सपा का आरोप है कि पिछली सरकार ने मामला लटकाए रखा और मौजूदा सरकार कोर्ट में सही तथ्य नहीं रख पाई। इसके अलावा पार्टी किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और टोकन व्यवस्था की परेशानियां दूर करने की मांग करेगी। फसल का उचित दाम दिलाने और खराब सड़कों की स्थिति सुधारने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने किसानों के साथ युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को भी आंदोलन में शामिल किया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी जैसी समस्याओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *