Breaking
18 Nov 2026, Wed

लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया

श्रीनगर
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का कमांडर लतीफ भट वहां फंसा हुआ है. वह 16 नवंबर को भी मुठभेड़ स्थल से भाग निकला था. ऐसा माना जा रहा था कि उस एनकाउंटर में लतीफ सहित लश्कर के दो आतंकी मारे गए हैं, लेकिन बाद में पता चला कि लतीफ वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया। 

इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लतीफ से सरेंडर करने को कहा गया. लेकिन उसने इनकार कर दिया. सेना के अधिकारी मोबाइल वीडियो में लश्कर कमांडर को समझाते हुए कहते हैं, “हम तुम्हारे ही साथ ही हैं. तुम सरेंडर कर दो. तुम ऐसा क्यों समझते हो कि…” दूसरी तरफ से लतीफ कहता है, “मेरे साथ अल्लाह है, उसका साथ ही मेरे लिए काफी है. मैं लोगों के लिए कुर्बानी दे रहा हूं और अल्लाह से मिलने जा रहा हूं। 

ये भी पढ़ें :  अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया माल्यार्पण

हाल ही में कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ही था. समझा जाता है कि वह कश्मीर घाटी में लश्कर का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर है. उस पर 15 लाख रुपये का इनाम भी है. लतीफ भट लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर है. वह घाटी में हुए कई हमलों से जुड़ा है, जिसमें इस साल जुलाई में कुलगाम में प्रवासी मजदूरों की हत्या भी शामिल है। 

एसएसपी ने बताया कि लतीफ भट 18 नवंबर 2025 को लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था. वह कथित तौर पर खुद कट्टरपंथ की राह पर गया था और सीमा पार से उसे जम्मू-कश्मीर में शांति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बाधित करने के निर्देश मिल रहे थे। 

कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड
लतीफ भट कुलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था. हमले को अंजाम देने से ठीक एक दिन पहले, यानी 10 नवंबर 2026 को, लश्कर कमांडर लतीफ भट और आतंकवादी उमर निसार डार ने कुलगाम जिले के कई संवेदनशील इलाकों का दौरा किया था. दोनों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसे क्षेत्रों में जाकर ठिकानों की बाकायदा रेकी की थी. आतंकी साजिश की यह पूरी हलचल स्थानीय सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई थी। 

ये भी पढ़ें :  प्रदेश अब जल्द सुधरेगी वेतन विसंगति, एमपी में जानें कब लागू होगा 8वां वेतनमान…

रेकी करने के अगले ही दिन, 11 नवंबर को दोनों आतंकियों ने सोची-समझी साजिश के तहत अखरान इलाके में स्थित सीआरपीएफ (CRPF) के नाके पर अचानक अंधाधुंध हमला बोल दिया. इस वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे, जिसकी जांच के बाद सुरक्षा बलों ने मास्टरमाइंड लतीफ भट को चिन्हित कर उसके खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। 

22 वर्षीय लतीफ भट कुलगाम के ख्रेवन चादर गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि वह नवंबर 2025 में अपना घर छोड़कर लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया. वह किश्तवाड़ जिले में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) बाबी चंद और यशपाल कुमार की हत्या के पीछे भी था। ये दोनों एसपीओ सेना में शामिल होने के लिए वापस लौट रहे थे. इन घटनाओं के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। 

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट का शंभू बॉर्डर के किसान आंदोलन पर तुरंत सुनवाई से इनकार

लतीफ भट सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गया है क्योंकि उसने छोटे स्तर के हमले करके वहां से सुरक्षित निकल जाने का तरीका सीख लिया है. हमले के बाद वह स्थानीय आबादी के बीच घुल-मिल जाता है, जिससे उसे ट्रैक करना बहुत मुश्किल हो गया. पिछले एक साल में वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक बहुत ही अहम मोहरा बन गया है। 
लश्कर-ए-तैयबा अपने प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के नाम से हमले करता है. उसे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से निर्देश मिलते थे. आईएसआई लतीफ भट की मदद से कश्मीर में अपना स्थानीय नेटवर्क और मजबूत करना चाहती है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *