Breaking
19 Nov 2026, Thu

ग्वालियर व्यापार मेले में 240 दुकानें खाली, अब पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन

 ग्वालियर
 ग्वालियर व्यापार मेले में आरक्षित श्रेणी की सभी दुकानें आवंटित नहीं हो सकीं। मेला प्राधिकरण ने पोर्टल पर 2143 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन कुल 1903 दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। अब शेष 240 दुकानों का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। इससे सामान्य श्रेणी के व्यापारी भी आवेदन कर सकेंगे।

व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया कि आरक्षित श्रेणी की दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर को शुरू की गई थी। व्यापारियों की मांग पर अंतिम तिथि दो बार बढ़ाकर 15 नवंबर की गई। बावजूद इसके सभी दुकानें आवंटित नहीं हो सकीं। अब बची हुई दुकानों को अनारक्षित श्रेणी में बदलने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें :  कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

बीमा और अग्निशमन यंत्र की रसीद जरूरी
आवंटित दुकान के व्यापारियों को बीमा और अग्निशमन यंत्र की रसीद पोर्टल पर अपलोड करने के बाद ही आधिपत्य पत्र मिलेगा। बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया भी आनलाइन होगी। दुकानदारों को आवंटित भूखंड के निर्धारित क्षेत्र में ही दुकान लगानी होगी। अतिक्रमण करने या विद्युत लाइन के नीचे झूला अथवा दुकान लगाने पर भौतिक सत्यापन के दौरान जुर्माना लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के नगरों में हुए देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम

बिना पंजीयन ठेला लगाने पर जुर्माना
मेला प्राधिकरण में बिना बिना पंजीयन ठेला लगाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। होटल और खानपान से जुड़ी दुकानों के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग से फूड लाइसेंस लेना जरूरी है।

18 नवंबर को तैयारियों की समीक्षा
ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियों को लेकर 18 नवंबर को शाम चार बजे प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन में बैठक होगी। मेला अध्यक्ष अशोक जादौन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। इसमें मेले की व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी FIR, नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी; फर्जी ट्रेनिंग भी कराई

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *