Breaking
20 Nov 2026, Fri

टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना

 नई दिल्ली

सड़क पर गाड़ी दौड़ रही है, टोल प्लाजा आया और आपने बिना रुके टोल टैक्स चुका दिया. लेकिन अब टोल पार करते ही आपके मोबाइल पर एक ऐसा मैसेज आ सकता है, जो आपकी गाड़ी के इंश्योरेंस से जुड़ा होगा. अगर आपके वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो चुका है या आपने इंश्योरेंस नहीं कराया है, तो इसकी जानकारी आपको SMS के जरिए मिल जाएगी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसके लिए एक नया सिस्टम शुरू किया है. फिलहाल इसका पायलट प्रोजेक्ट दिल्ली के एक टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है. आने वाले समय में इसे देशभर के नेशनल हाईवे पर लागू करने की तैयारी है। 

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दिल्ली में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर बने मुंडका टोल प्लाजा पर इस सिस्टम का पायलट ट्रायल शुरू किया है. फिलहाल इस सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है, ताकि इसे पूरी तरह स्टेबल और बेहतर बनाया जा सके. इसका उद्देश्य वाहन मालिकों को समय पर इंश्योरेंस रिन्यू कराने के लिए जागरूक करना है। 

ये भी पढ़ें :  TATA का बड़ा धमाका! अब पुरानी कीमत में नई कार, देखिए नई प्राइस लिस्ट

कैसे काम करेगा नया सिस्टम

इस पूरे प्रोसेस में टोल प्लाजा और वाहन पोर्टल के बीच डेटा शेयर किया जाएगा. जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरेगा, उसकी जानकारी नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के वाहन (Vahan) डेटाबेस को भेजी जाएगी. इसके बाद सिस्टम अपने आप वाहन के इंश्योरेंस की वैलिडिटी की जांच करेगा। 

अगर जांच में पता चलता है कि वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो चुका है या उसका कोई वैलिड इंश्योरेंस नहीं है, तो वाहन मालिक के मोबाइल पर तुरंत SMS भेजा जाएगा. इस मैसेज में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, टोल प्लाजा पार करने का समय और इंश्योरेंस की एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी होगी. साथ ही वाहन मालिक को इंश्योरेंस रिन्यू कराने की सलाह भी दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवतालाब शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया

रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि, इस मैसेज के जरिए वाहन मालिकों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगने वाले जुर्माने से बचने के लिए समय पर इंश्योरेंस कराने की याद दिलाई जाएगी. यानी ये एक तरह का रिमाइंडर मैसेज नोटिफिकेशन का काम करेगा. ताकि ऐसे वाहन मालिक तत्काल अपने वाहन का इंयोरेंस करा सकें। 

कितना लगेगा जुर्माना
भारत में थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे वाहन सड़क पर चलते हैं, जिनका इंश्योरेंस वैलिड नहीं होता है. सड़क हादसे की स्थिति में ऐसे वाहन पीड़ितों के लिए मुआवजा पाने की मुश्किल बढ़ा सकते हैं. इसी समस्या को देखते हुए NHAI का यह कदम अहम माना जा रहा है। 

मौजूदा नियमों के मुताबिक, बिना वैलिड इंश्योरेंस वाहन चलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर वाहन मालिक को बेस इंश्योरेंस प्रीमियम का तीन गुना या 5,000 रुपये, दोनों में से जो भी ज्यादा हो, जुर्माना देना पड़ सकता है. वहीं, दूसरी बार नियम का उल्लंघन करने पर बेस प्रीमियम का पांच गुना या 10,000 रुपये, दोनों में से जो भी ज्यादा हो, जुर्माना लगाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें :  गुरूकुल परम्परा और नवीन तकनीक से गढ़ेंगे भविष्य का मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देशभर के हाईवे पर लागू हो सकता है सिस्टम
फिलहाल यह व्यवस्था ट्रायल के दौर में है. शुरुआती टेस्ट के बाद सिस्टम को बेहतर बनाने और इसकी कमियों को दूर करने पर काम किया जाएगा. इसके सफल होने पर इसे देश के दूसरे नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भी लागू किया जा सकता है. इससे वाहन मालिकों को इंश्योरेंस की समयसीमा याद रखने में मदद मिलेगी और बिना वैलिड थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के सड़क पर चलने वाले वाहनों की पहचान करना भी आसान हो सकता है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *