कटनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, ऑटो से जा रही शिक्षिका बनी बदमाशों का निशाना

कटनी

शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के डन कालोनी मोड़ बरगवां में बुधवार की शाम ऑटो से घर जा रही एक महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चैन खींची और मौके से भाग निकले। दिनदहाड़े व भीड़ वाले क्षेत्र में हुई घटना से लोगों में दहशत फैल गई। वहीं पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें :  विशेष आर्टिकल: योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की मुद्रा योजना: आत्मनिर्भरता की स्वर्णिम सफलता गाथा – लाखों सपनों को पंख देने वाली यात्रा

जानकारी के अनुसार डन कालोनी बरगवां निवासी शिक्षिका आराधना अग्रवाल गली नंबर पांच में रहती हैं। बुधवार की शाम को वे आटो से अपने घर लौट रही थीं और जैसे ही आटो से वे डन कालोनी मोड़ की गली नंबर तीन के पास पहुंची उनके आटो के बगल से मोटर साइकिल पर दो युवक आए और उनके गले की सोने की चैन छीनते भाग निकले।

शोर मचाने पर भी आंखों से ओझल हुए बदमाश

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश के किसानों के परिश्रम और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा सोयाबीन उत्पादन

महिला ने आटो रूकवाया और आसपास के लोगों को आवाज दी, लेकिन तब तक मोटर साइकिल सवार युवक लोगों की आंखों से ओझल हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर दहशत फैल गई। मामले की सूचना रंगनाथ नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, पहले भी हो चुकी है वारदात

ये भी पढ़ें :  उज्जैन में अमानक पटाखा बेच रहे व्यापारी पर कार्रवाई, पुलिस ने गोदाम किया सील

चैन स्नैचिंग की पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इससे पहले भी डन कालोनी में एक अस्पताल के बाहर टहल रही महिला के गले से सुबह-सुबह बदमाश सोने की चैन खींचकर भाग गए थे, जिसके चलते शहर में सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment