Breaking
15 Nov 2026, Sun

निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे मिस्त्री की दो मंजिल से नीचे गिरने से मौत

अलवर

शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के विजय नगर में रविवार देर शाम एक निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे मिस्त्री की दो मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मिस्त्री छत पर प्लास्टर का कार्य कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लकड़ी के बने अस्थायी तख्ते से फिसलकर नीचे गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने उसे तत्काल उठाकर अचेत अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोहनलाल निवासी नमन होटल के पीछे क्षेत्र से हुई है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-अजमेर में मिठाई और सूखे मेवों की जांच, पांच प्रतिष्ठानों पर 22,500 का जुर्माना

मृतक के साथी श्रमिक बदन सिंह ने बताया कि सोहनलाल पिछले आठ महीनों से विजय नगर स्थित इसी निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा था। रोज की तरह रविवार को भी वह छत पर प्लास्टर कर रहा था, लेकिन वहां कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। न तो वहां रेलिंग थी, न ही कोई स्थायी सीढ़ी या सहारा देने के लिए बल्ली लगी थी, जिससे वह संतुलन बनाकर कार्य कर सके।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान पंचायत चुनाव में नतीजे आते ही बवाल, 34 वोटों से हार के बाद पत्थरबाजी; 50 से ज्यादा हिरासत में

सोहनलाल के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, जो इस हादसे का प्रमुख कारण बना। प्रशासन और श्रम विभाग से मांग की गई है कि निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें :  ऊँटनी का दूध अमृत तुल्य, ऊँटपालकों को मिले इसका उचित मूल्य : राज्‍यपाल हरिभाऊ बागडे

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *