Breaking
18 Nov 2026, Wed

ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत

तुरीन
कार्लोस अलकराज ने एटीपी फाइनल्स में अपने अभियान की शुरुआत दमदार जीत के साथ की। तीसरी वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी फ्रांसिस टियाफो को 72 मिनट में 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।

मुकाबले में अलकराज ने 164 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फोरहैंड विनर लगाया, शानदार बैकहैंड लॉब खेला और दूसरी सर्विस पर पूरा नियंत्रण रखा। अलकराज का दबदबा इतना रहा कि टियाफो उनकी दूसरी सर्विस पर एक भी अंक नहीं जीत सके। कार्लोस ने 21 विनर लगाए, जबकि टियाफो के खाते में 12 विनर आए।

ये भी पढ़ें :  रघुराम राजन की सलाह: सरकार को अपनाना चाहिए ये कदम, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा

अलकराज की एकतरफा जीत
अलकराज ने पहले सेट में 4-0 की बढ़त बनाकर इसे 28 मिनट में जीत लिया। दूसरे सेट में भी शुरुआती ब्रेक लेकर उन्होंने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी।

इस जीत से अलकराज का लगातार जीत का सिलसिला 10 मैच तक पहुंच गया। वियना और पेरिस में खिताब जीतने के बाद वह लगातार तीसरा इंडोर खिताब हासिल करने की कोशिश में हैं।

उन्होंने कहा कि जब उन्हें लगता है कि खेल के हर विभाग में वह प्रतिद्वंद्वी से बेहतर हैं, तो चीजें अपने आप उनके पक्ष में होने लगती हैं। तियाफो ने कहा कि कुछ मौकों पर अलकराज सुपरमैन की तरह खेलते हैं और उनकी महानता की सराहना की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में नशा मुक्त युवा अभियान शुरू, सीएम बोले- युवा देश की ताकत

अलकराज इससे पहले 2022 अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल और 2024 विंबलडन के तीसरे दौर में तियाफो को पांच सेटों में हरा चुके हैं। इस बार उन्होंने मुकाबला लंबा नहीं खिंचने दिया।

मेदवेदेव ने भी जीता अपना मुकाबला
दिन के दूसरे मैच में 2020 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने घरेलू खिलाड़ी फ्लावियो कोबोली को 7-6(4), 6-3 से हराया। कोबोली पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा 8 अरब लैपटॉप खरीदने लायक

रविवार को एलेक्जेंडर ज्वेरेव और बेन शेल्टन ने भी अपने शुरुआती मैच जीते। सोमवार को ज्वेरेव को साल के नंबर एक खिलाड़ी की ट्रॉफी दी गई। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। दो बार के गत चैंपियन यानिक सिनर दाएं घुटने की चोट के कारण हट गए हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *