Breaking
18 Nov 2026, Wed

किसके दबाब में कार्रवाई करने से बच रहे विधानसभा में प्रश्न क्रमांक 2023 की गलत जानकारी भेजने वालों स्वास्थ्य मंत्री

किसके दबाब में कार्रवाई करने से बच रहे विधानसभा में प्रश्न क्रमांक 2023 की गलत जानकारी भेजने वालों स्वास्थ्य मंत्री 

-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ परीवीक्षा चिकित्सक को लेकर किया सिविल सर्जन ने कारनामा 

ग्वालियर
भ्रष्टाचार का तांडव किस कदर प्रदेश के अंदर तहलका मचाया हुआ है, कि अधिकारी विधानसभा तक में गलत जानकारी देने से डर नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के स्वास्थ्य महकमे में नजर आ रहा है। वहीं इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में कार्रवाई न होने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री पर भी दबाब की स्थिति बताई जा रही है जिसके चलते वह कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं। 

वर्ष 2025 वर्षाकालीन विधानसभा सत्र जुलाई-अगस्त में पूछे गए अतारांकित प्रश्न क्रमांक 2320 की जानकारी गलत भेजी गई। जिसमें ग्वालियर जिले में ऐसे चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना एवं कार्य के बारे में पूछा गया था। जिसमें उनकी परीवीक्षा अवधि के दौरान उनको प्रशासनिक कार्य में लगाया गया है। जिसको लेकर विधानसभा में निरंक जानकारी भेजने का काम किया गया था। जबकि जिले में एक चिकित्सक का परीवीक्षा अवधि में होते हुए वर्तमान में प्रशासनिक कार्य करने का है। 

ये भी पढ़ें :  तय समय पर पूरी हों सभी वृहद परियोजनाएं : मुख्यमंत्री डॉ यादव

सिविल सर्जन कार्यालय से भेजा गया 
इस प्रश्न का जबाव सिविल सर्जन कार्यालय से भेजा गया था। जिसमें उनके कार्यालय में पदस्थ पीएससी से पहुंचे चिकित्सकों की जानकारी भेजी गई थी। 

डॉ. प्रबल प्रताप थे परीवीक्षा अवधि में 
मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में तैनात डॉ. प्रबल प्रताप परीवीक्षा अवधि में काम कर रहे थे। जो कि उस समय में डीएचओ 2 जैसे प्रशासनिक पद के साथ डीडीओ (ड्राइंग डिस्पर्सिंग ऑफीसर) का काम देख रहे थे। 

ये भी पढ़ें :  उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा

भ्रष्टाचार का बड़ा मामला 
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार यह भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है, जिसमें सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार शर्मा के साथ लेन-देन कर यह जानकारी निरंक भेजने की कार्रवाई संपादित कराई गई थी। 

मूल दायित्व ही देख सकते हैं
इस मामले में विभागीय जानकारियों के अनुसार परीवीक्षा अवधि में कोई कर्मचारी अथवा अधिकारी प्रशासनिक काम नहीं देख सकता है और न ही उससे करवाया जा सकता है। इस अवधि में वह अपने मूल दायित्व का निर्वहन ही कर सकता है। जिसके लिए शासन ने उसको तैनात किया है और इस अवधि के दौरान उसके कार्य एवं व्यवहार की रिपोर्ट विभागीय मुखिया भेजता है। जिसके बाद उसकी नियुक्ति पूर्णकालिक सेवा के लिए होती है। 

रीवा से संबंध बचा रहा
इस मामले में विभागीय जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव का रीवा से संबंध बताया जा रहा है। जो कि केन्द्रीय मंत्री के खास माने जाने वाले उनके नजदीकी रिश्तेदार का स्वास्थ्य मंत्री से भी सीधा संबंध होने की स्थिति है। जिसके चलते कई सारे मामलों को दबाकर नजरअंदाज किया गया है। 

ये भी पढ़ें :  महाकाल मंदिर में भस्म आरती दर्शन में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने मंदिर समिति ने जन जागरूकता के प्रयास तेज किए

सीएमएचओ कार्यालय में भी आई थी प्रति
विधानसभा में मांगी गई जानकारी की प्रति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में भी आई थी और वहां पर डॉ. प्रबल प्रताप कार्य कर रहे थे। लेकिन इसके बावजूद वहां से जानकारी ही नहीं भेजी गई। जो कि शासन के निर्देश और आदेश की अवहेलना है। वहीं इस मामले में भी विभागीय जांच होना अति आवश्यक है। 

नहीं हो सकी बात
इस मामले में जब स्वास्थ्य आयुक्त से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो सकी। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *