कूनो में चीता शावकों के जन्म पर प्रदेशवासियों को बधाई : वन राज्य मंत्री अहिरवार

भोपाल
वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कूनो में चीता शावकों के जन्म पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता शावकों के जन्म की खबर सुनकर अत्यंत हर्ष हुआ। राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि वन विभाग और कूनो राष्ट्रीय उद्यान के स्टॉफ को इस उपलब्धि के लिये बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि यह मील का पत्थर है, जो वन्य-जीव संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देता है। राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि यह प्रजाति हमारे देश में फिर से पनपेगी और वन्य-जीव विविधता को मजबूत बनायेगी।

ये भी पढ़ें :  मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment