आबकारी विभाग और कवर्धा पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी 20 लाख की शराब

कवर्धा

आबकारी विभाग और कवर्धा पुलिस की संयुक्त टीम को शराब तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है. 20 लाख रुपए से अधिक की शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में शराब ट्रक में भरकर आ रही थी. जिसे नगरीय निकाय चुनाव में खपाए जाने की आशंका जताई जा रही है. यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : सुगम आवागमन की दिशा में बड़ा कदम: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत किया सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में शराब भरकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है. आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात नाकेबंदी कर शराब तस्कर को पकड़ा. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश जमरे और इंदौर का रहने वाला बताया. ट्रक पर MP09GH5531 नंबर लिखा हुआ था.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 29 अप्रैल को संभावित: 10वीं-12वीं छात्रों का इंतज़ार खत्म होने की कगार पर

पुलिस को चेकिंग में ट्रक में से 393 पेटी देसी शराब और 100 पेटी अंग्रेजी शराब मिली. आरोपी राजेश जामरे को धारा 34(1)क, 34(2) 36,59 (क) के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment