कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- वोटर कांग्रेस की तरफ मुड़े हैं, वोट प्रतिशत अब कांग्रेस के पक्ष में है

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आपको वोट प्रतिशत देखना होगा। कई स्थानों पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है। ग्राउंड पर एक बड़ा बदलाव आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) हारी है क्योंकि वोटर कांग्रेस की तरफ मुड़े हैं। वोट प्रतिशत अब कांग्रेस के पक्ष में है।"

ये भी पढ़ें :  उत्तराखंड में PM मोदी का बड़ा ऐलान: 1200 करोड़ का पैकेज, अनाथ बच्चों का मिलेगा खास ख्याल

वाड्रा ने यह भी कहा कि बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का INDIA गठबंधन एकजुट रहना जरूरी है। उन्होंने कहा, "INDIA गठबंधन को अपनी मतभेदों को अलग रखकर एकजुट रहना चाहिए ताकि बीजेपी को चुनौती दी जा सके।" इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के घटक नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर तीखा तंज किया था।

ये भी पढ़ें :  मौसम का बड़ा उलटफेर: अगले 48 घंटे आफ़त बनकर बरसेंगे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अब्दुल्ला ने शनिवार को रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “… और लड़ो आपस में।” उन्हाेंने अपनी पोस्ट के साथ एक छोटा वीडियो – जीआईएफ भी दिया है जिसमें एक ऋषि को दर्शाया गया है जो कह रहे हैं, “जी भर कर लड़ो। समाप्त कर दो एक दूसरे को।” हालांकि वीडियाे में ध्वनि नहीं है बल्कि लिप्यांतरण किया गया है।

ये भी पढ़ें :  एक घंटे में पलटी बाजी, गिरावट के बाद शेयर बाजार बना रॉकेट, 76,000 पर सेंसेक्स

दिल्ली में सत्तारुढ़ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी इंडिया समूह का हिस्सा है लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांगेस और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment