अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की योजनाओं की प्रबंध संचालक ने की समीक्षा, प्रदेश में 8 सीवरेज योजनाओं का काम पूरा

भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्री सीबी चक्रवर्ती एम. ने आज भोपाल में कम्पनी द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की। एमडी श्री चक्रवर्ती ने योजनाओं की भौतिक और वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रति माह के लक्ष्य और उपलब्धि की सूक्ष्म योजना बनाई जाये। योजना को टाइम फ्रेम पर पूरा किया जाये। प्रत्येक इकाई और निर्माण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन उपलब्ध होना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  उज्जैन में जल्द होगी आकाशवाणी केंद्र की शुरुआत, दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम मोहन यादव

बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी 60 जल प्रदाय योजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश में 8 सीवरेज परियोजनाओं का काम पूरा कर लिया गया है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी, एशियन डेवलपमेंट बैंक, विश्व बैंक, जर्मन बैंक, केएफडब्ल्यू और विशेष निधि से प्राप्त राशि से जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं का कार्य कर रही है। बैठक में एडिशनल एमडी श्री के.एल. मीणा, प्रमुख अभियंता श्री आनंद सिंह ने संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें :  राज्य सरकार द्वारा संचालित धार्मिक स्थलों में पुजारी के रूप में केवल ब्राह्मणों को ही क्यों मौका दिया जाता है: हाई कोर्ट

बैठक में बताया गया है कि अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी विभिन्न योजनाओं से प्रत्येक घर में मीटरयुक्त पानी का कनेक्शन, प्रत्येक घर में स्वच्छ पीने का पानी और उचित व्यवस्था के साथ शहरी क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिये सीवेज कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। कम्पनी ने शहर में जनता की शिकायतों के समाधान के लिये शिकायत निवारण समिति का भी गठन किया है।

ये भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment