07101/07102 औरंगाबाद–पटना–औरंगाबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन, भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

भोपाल

रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07101/07102 औरंगाबाद–पटना–औरंगाबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 07101 औरंगाबाद–पटना कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07101 औरंगाबाद–पटना कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 19 एवं 25 फरवरी 2025 को औरंगाबाद स्टेशन से रात 19.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन दोपहर 13.10 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 10.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें :  बच्चे के जन्म के बाद उसके नामकरण में ज्यादा वक्त न लगाए, हॉस्पिटल से छुट्टी के पहले उसका नामकरण कर लें

गाड़ी संख्या 07102 पटना–औरंगाबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07102 पटना–औरंगाबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 21 एवं 27 फरवरी 2025 को शाम 15.30 बजे पटना स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन दोपहर 14.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 07.45 बजे औरंगाबाद स्टेशन पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें :  जबलपुर हाईकोर्ट ने IAS एमएल मीणा की याचिका की निरस्त, मणिपुर जाने पर बताया था जान का खतरा, जानें पूरा मामला

गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में जलना, सेलू, परभणी जंक्शन, पूर्णा जंक्शन, बासमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में 9 शयनयान श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 02 सामान्य श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

ये भी पढ़ें :  14 दिन में करनी होगी प्रारंभिक जांच पूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई: पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment