जीतू पटवारी तीन दिन संगठनात्मक दौरे पर अनूपपुर, डिंडोरी में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

अनूपपुर

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 11, 12 और 13 फरवरी को अनूपपुर जिले के तीन दिवसीय दौरा करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी संगठनात्मक दौरे पर 11, 12 एवं 13 फरवरी  को अनूपपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।            

उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों से अपील की है कि अधिक संख्या में सभी स्थानों पर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करें एवं संगठन के मजबूती के लिए उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 फरवरी को प्रातः  5.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 11.30 बजे शाहपुरा जिला डिंडोरी पहुंचेंगे। वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात डिंडोरी आगमन होगा यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के पश्चात डिंडोरी से रात्रि 8.00 बजे प्रस्थान कर 9.30 बजे अनूपपुर जिले के अमरकंटक आगमन होगा।जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

ये भी पढ़ें :  बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का फॉर्मूला: 106 सदस्य तय, ओरछा बैठक से पहले बड़ा बदलाव, विशेष आमंत्रित सदस्य 30%

12 फरवरी को प्रातः 10,00 बजे अमरकंटक से प्रस्थान कर 11.00 बजे पुष्पराजगढ़ आगमन होगा। वहां पर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के पश्चात दोपहर 3.00 बजे अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 4.00 बजे अनूपपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे एवं रात्रि विश्राम अनूपपुर में करेंगे। 13 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे अनूपपुर में पत्रकार वार्ता का आयोजन करेंगे। 11.00 बजे अनूपपुर से कोतमा के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें :  भोपाल मंडल के 9 स्टेशनों पर 10 समाजसेवी संस्थाओं द्वारा यात्रियों हेतु नि:शुल्क शीतल जल सेवा

12.00 बजे कोतमा विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। कोतमा से दोपहर 3.00 बजे प्रस्थान कर 4 00 बजे शहडोल पहुंचेंगे। शहडोल में 4.00 बजे पत्रकार बंधुओं से चर्चा करने के पश्चात 4.30 बजे जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। रात्रि 8.00 बजे शहडोल से कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं कटनी से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे। उन्होंने अनूपपुर जिला सहित शहडोल जिले के सभी कांग्रेस जनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सभी कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment