Breaking
21 Nov 2026, Sat

मामूली विवाद में चली गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

सारंगढ़-बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में मामूली विवाद में एक युवक पर गोली चला दी थी. जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. अब पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अभी भी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें :  Exclusive : छत्तीसगढ़ का इंदागांव, जहाँ बढ़ती आत्महत्या बनी पहेली, 20 दिनों में 15 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या का किया प्रयास, पूरी स्टोरी पढ़िये

जानकारी के अनुसार, सूर्या बेकरी की सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर ललिता बघेल, पिंटू जांगड़े और कृष्णा राजपूत का स्टाफ के साथ विवाद हो गया था. इस दौरान आरोपियों ने बेकरी में काम करने वाले मुखलाल मांझी के सीने में गोली मार दी. अस्पताल में इलाज के दौरान मुखलाल की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. यहां से कार और मैंगजीन बरामद किया है.

ये भी पढ़ें :  पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय

बता दें की मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत पर सिंघनपुर के ग्रामीणों ने तीन माह पूर्व बंदूक की नोक पर अवैध रेत खनन किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, कलेक्टर से की थी. बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होने से कृष्णा राजपूत के हौंसले बुलंद हो गए थे.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *