ऊर्जा मंत्री तोमर ने इंदौर में ग्रिड ऑपरेटर का किया सम्मान

इंदौर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार की शाम इंदौर शहर के विजय नगर जोन अंतर्गत 33/11 केवी के नए रसोमा ग्रिड का निरीक्षण किया। आरडीएसएस के तहत बने इस ग्रिड की लागत 2.35 करोड़ रूपये है। मंत्री तोमर ने रसोमा ग्रिड के ऑपरेटर राकेश पासवान को श्रेष्ठ कार्य के लिए बधाई दी। पुष्पहार पहनाकर सम्मान भी किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्रिड ऑपरेटर व इंजीनियरों से आईसोलेटर, वीसीबी ऑपरेट करवाकर ग्रिड की आंतरिक व्यवस्था को देखा। उन्होंने ग्रिड की लॉगबुक देखी, इसमें दर्ज ट्रिपिंग की वजह पूछी।

ये भी पढ़ें :  खजराना गणेश मंदिर का भव्य मास्टर प्लान: गर्भगृह के सामने सभा मंडप होगा नीचे, बनेगा दो मंजिला दर्शन कॉरिडोर

ऊर्जा मंत्री ने ट्रिपिंग का स्तर न्यूनतम बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता में आगे है। इसमें सभी का परिश्रम परोक्ष रूप में शामिल है। बिजली कार्यालयों, ग्रिडों पर स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी सतत ध्यान दें। ऊर्जा मंत्री तोमर को आरडीएसएस, इंदौर शहर की बिजली व्यवस्था की जानकारी मुख्य अभियंता कार्य एस.एल. करवाड़िया ने दी।

ये भी पढ़ें :  जितेंद्र 224 मत से जीते, 340 मतदाताओं ने चुना अहीरयादव समाज का नया अध्यक्ष

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment