महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच ई पंडालों में लगी आग

प्रयागराज

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच शनिवार को कई पंडालों में आग लग गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग महाराजा भोग नामक खान-पान की दुकान से लगी थी, जिससे कई पंडालों को नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी ने मियांपुर का नाम बदलकर ‘रविंद्रनगर’ किया, 331 परिवारों को जमीन

इससे पहले 9 फरवरी को भी महाकुंभ मेले में आग लगने की एक घटना सामने आई थी। तब सेक्टर 18 के शंकराचार्य मार्ग पर स्थित एक शिविर में आग लग गई थी। उस घटना में भी कई टेंट जलकर राख हो गए थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था।

ये भी पढ़ें :  आस्था के साथ पर्यावरण का संकल्प, कांवड़ यात्रा दे रही हरित भविष्य का संदेश

महाकुंभ मेले में आग लगने की ये पहली घटना नहीं है। 30 जनवरी को भी सेक्टर-22 में आग लगी थी, जिसमें 15 टेंट जल गए थे। इसके अलावा 19 जनवरी को सेक्टर-19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे। हालांकि, इन सभी घटनाओं में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई की और किसी प्रकार की जनहानि को टाल लिया।

ये भी पढ़ें :  वेश्या के साथ पकड़े जाना देह व्यापार नहीं, कोर्ट ने स्पा सेंटर में महिला के साथ मिले आरोपी को दी राहत

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment