प्रयागराज में हुए भीषण सड़क हादसा , बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

रायपुर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए भीषण सड़क में छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जहां महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

यह हादसा मेजा इलाके के अमिलिया गांव में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बीती रात 2 बजे हुआ। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

हादसे में घायल 19 लोगों का इलाज सीएचसी रामनगर में चल रहा है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। जो कुंभ स्नान के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई की। परिजनों को जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर घूमरा पकरीटोली, तिलंगा के सलिहाटोला और बरहागुडा में लगाया गया ट्रांसफार्मर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment