शैलेंद्र निर्मलकर ने जीती तखतपुर पार्षद सीट, पहले कभी मुडंवाया था सिर

बिलासपुर

बिलासपुर तखतपुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जीत के लिए सिर मुंडन की शर्त हारकर मुंडन कराने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता को कांग्रेस ने तखतपुर नगरपालिका से वार्ड 4 से पार्षद का टिकट दिया था। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष के सामने टिकट दिया था। इस कार्यकर्ता ने नगरपालिका चुनाव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष को 460 वोट के अंतराल से हराकर तखतपुर में जीत का रिकार्ड दर्ज किया है।

दरअसल, नगरपालिका तखतपुर वार्ड 4 का चुनाव काफी हाई प्रोफाईल हो गया था। इस वार्ड में भाजपा ने अपने मण्डल अध्यक्ष नैन लाल साहू को कांग्रेस के कार्यकर्ता शैलेंद्र निर्मलकर के खिलाफ उतारा था। शैलेंद्र निर्मलकर वहीं कार्यकर्ता हैंं। जिसने लोकसभा चुनाव में देवेंद्र यादव की हार पर मुण्डन का शर्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लगाई थी।

ये भी पढ़ें :  पीएम आवास में रिकॉर्ड प्रदर्शन: बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ राज्य में अव्वल

देवेंद्र यादव की करारी हार के बाद सोशल मिडिया में लगातार शैलेंद्र निर्मलकर को मुंडन कराने के लिए ट्रेंड कर रहे थे। जिससे दुखी होकर अपनी बात को खरा साबित करने के लिए उसने मुंडन कराया था। जिसके बाद देवेंद्र यादव उससे मिलने भी आए थे। नगर पालिका के पार्षद टेकचंद कारड़ा ने शैलेंद्र निर्मलकर से वादा किया था कि अगर वार्ड 4 पिछड़ा आरक्षित होता है तब उसे 4 नम्बर से टिकट दिलाकर उसने जो सम्मान मुंडन कराने से खोया है। वहीं सम्मान नगर पालिका चुनाव में जीत का ताज पहनाकर वापस दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल : CM विष्णु देव साय रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण...परेड ग्राउंड, घड़ी चौक जैसे कई जगहों पर फहराएंगे तिरंगा

इसी वजह से वार्ड 4 से इस चुनाव में शैलेंद्र निर्मलकर के साथ जनता की सहानभूति भी रही। 1093 मतों में शैलेंद्र निर्मलकर को 762 वोट तो वहीं भाजपा प्रत्याशी नैन लाल साहू को 303 वोट मिले। मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू 460 मतों के भारी अंतर से हार गए। शैलेंद्र ने इस जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया। वहीं नैन लाल साहू ने जनता का जनादेश स्वीकार करने की बात कहीं।

ये भी पढ़ें :  जशपुर में पहली बार सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक, सीएम साय ने सदस्यों से मांगे सुझाव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment