‘कम फॉल इन लव -द डीडीएलजे म्यूज़िकल’ देखने के लिये उत्साहित है सोनम कपूर

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ‘कम फॉल इन लव – द डीडीएलजे म्यूज़िकल’ देखने के लिये बेहद उत्साहित है। यशराज फिल्म्स ने ‘कम फॉल इन लव- द डीडीएलजे म्यूज़िकल’ की कास्ट की घोषणा कर दी है।आदित्य चोपड़ा निर्देशित इस ‘ईस्ट मीट्स वेस्ट’ स्टाइल म्यूज़िकल कॉमेडी में जेना पंड्या और एशली डे मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले हैं। यह नाटक भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) पर आधारित है।

ये भी पढ़ें :  नवरात्रि खत्म होने से पहले करें पीली सरसों के ये 5 अचूक उपाय, धन की कमी होगी दूर!

सोनम कपूर ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस म्यूज़िकल को लेकर पोस्ट शेयर की और आदित्य चोपड़ा और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, डीडीएलजे, लेकिन अब म्यूज़िकल के रूप में! इस टाइमलेस क्लासिक के नए रूपांतरण को देखने के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई! #दडीडीलेजेम्यूजिकल।

ये भी पढ़ें :  Shattila Ekadashi 2026 Date: षटतिला एकादशी 13 या 14 जनवरी को मनेगी? नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

‘कम फॉल इन लव – द डीडीएलजे म्यूज़िकल’ को 29 मई से 21 जून तक मैनचेस्टर ओपेरा हाउस, यूके में प्रस्तुत किया जायेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment