भोपाल के सेंट जोसेफ स्कूल के हॉस्टल में आठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल
 परवलिया इलाके में मिशनरी द्वारा संचालित सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल के छात्रावास में मंगलवार रात आठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगा ली। तलाशी में उसके पास से अंग्रेजी में लिखा एक पत्र तो मिला है, लेकिन उसने खुदकुशी के संबंध में कुछ भी नहीं लिखा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि ऐशबाग के नवीन नगर में रहने वाले संतोष कुशवाहा किसान हैं। इसके अलावा वह एक प्ले स्कूल का संचालन भी करते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा उत्कर्ष उर्फ वंश कुशवाहा सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में आठवीं में पढ़ता था और स्कूल के छात्रावास में रहता था।
साथी छात्रों ने वंश को फांसी पर लटके देखा

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर में बुजुर्ग की आत्महत्या मामले में खुलाशा, मारती और प्रताड़ित करती थी बड़ी बहू

मंगलवार शाम को साढ़े सात बजे सभी विद्यार्थी खाना खाने के लिए चले गए, लेकिन वंश कमरे पर रुक गया। साथी छात्र रात 8:30 बजे लौटे तो उन्होंने वंश को फांसी पर लटके देखा। उसने कमरे की खिड़की में लगी लोहे की छड़ में तौलिया बांधकर फंदा लगा लिया था। तलाशी में उसके पास से अंग्रेजी में लिखा एक पत्र मिला है, लेकिन उसमें सुसाइड के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है।

ये भी पढ़ें :  आत्महत्या रोकने की रणनीतियों में सामाजिक जोखिम कारकों पर ध्यान होना चाहिए : अनुसंधानकर्ता

दोपहर में माता-पिता से हुई थी बात, घटना के पहले फुटेज में भी सामान्य दिखा

वंश तीन भाई-बहनों में मंझला था। पुलिस पूछताछ में वंश के पिता ने बताया कि मंगलवार दोपहर को साढ़े तीन बजे बेटे से फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसने किसी तरह की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

ये भी पढ़ें :  सिंहस्थ के लिए 3,000 करोड़ का बजट, घाटों की मरम्मत और पेयजल-सीवरेज के अधूरे काम पूरे करने का लक्ष्य

उधर पुलिस ने छात्रावास में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए। उसमें घटना के पहले मिले फुटेज में भी वंश सामान्य दिख रहा है। स्वजन ने भी अभी किसी पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment