मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार ने नया फरमान जारी किया ,अब ऑनलाइन ई-साइन अनिवार्य होगा

भोपाल

  मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को लेकर भोपाल से बुधवार एक नया अपडेट आया है. बता दें, सरकार ने फरमान जारी करते हुए ऑफिस में ऑनलाइन ई-साइन को कर्मचारियों के लिए अनिवार्य किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने ई-ऑफिस को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी अपर मुख्य सचिव, सचिव प्रमुख और सचिव स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.  ई-ऑफिस के तहत फाइल में ई-सिग्नेचर अनिवार्य रूप से होगा.

ये भी पढ़ें :  स्वर्गीय माहेश्वरी का जीवन राष्ट्रसेवा और निर्भीक पत्रकारिता की प्रेरणा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

जानें क्यों उठाया गया ये कदम

बिना ई-सिग्नेचर के कोई भी फाइल एक्सेप्ट नहीं की जाएगी. पिछले दिनों मुख्य सचिव ने गुड गवर्नेंस के लिए सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस के जरिए काम करने के निर्देश दिए थे, जबकि मुख्यमंत्री सचिवालय पहले ही फिजिकल फाइलों और नोटशीट से इनकार कर चुका है.  यह कदम सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए उठाया गया.

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में गूंजेगा एमपी पुलिस का जोश: 334 जवान गुजरात में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

सरकारी फाइलों में छेड़छाड़ की संभावना कम हो जाएगी

इस पहल से ई-साइन से फाइलों के साथ छेड़छाड़ की संभावना कम हो जाएगी. अधिकारियों को अब शारीरिक रूप से फाइलों पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनका समय बचेगा. कुल मिलाकर यह निर्णय प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाने और बेहतर शासन प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा.

ये भी पढ़ें :  भारत और नेपाल में धार्मिक व मैत्री संबंध होंगे प्रगाढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ऐसा माना जा रहा है कि इस पहल से ई-साइन से फाइलों के साथ छेड़छाड़ की संभावना कम हो जाएगी. वहीं अधिकारियों को अब शारीरिक रूप से फाइलों पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनका समय बचेगा. कुल मिलाकर यह निर्णय प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाने और बेहतर शासन प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment