महाकुंभ में स्नान के लिए आई महिला की धारदार हथियार से हत्य, साथी मौके से फरार, पुलिस खंगाल रही CCTV

प्रयागराज

महाकुंभ में स्नान के लिए आई एक महिला की उसके साथ आए अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार की सुबह कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। झूंसी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि यह महिला एक पुरुष के साथ महाकुंभ आई थी और वह कुछ देर आराम करने के लिए आजाद नगर के एक मकान में रुकी थी।

ये भी पढ़ें :  प्रशासन के बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी लोगों ने जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुलडोजर से रौंद दिया अतिक्रमण

उन्होंने बताया कि मकान में पहले से किराएदार रह रहे हैं और जब वे बुधवार सुबह स्नानगृह में गए तो उन्होंने वहां महिला को मृत पाया। सिंह ने बताया कि महिला की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिंह ने बताया कि महिला के साथ आया व्यक्ति फरार है।

ये भी पढ़ें :  21 जून को पूरे विश्व के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया

अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके साथ आए व्यक्ति ने मकान में रुकने का अनुरोध करते हुए बताया था कि वे दिल्ली से आए हैं। सिंह ने बताया कि मकान मालिक कहीं दूर रहता है और मकान की देखरेख पड़ोस में दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति करता है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार व्यक्ति की सीसीटीवी के जरिए पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  पद्मश्री से सम्मानित योग साधक स्वामी शिवानंद बाबा पिछले 100 साल से हर कुंभ में हो रहे शामिल, 129 साल की है उम्र

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment