मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्यों के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध मिजोरम राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे। उन्होंने अनूठी संस्कृति और जीवन शैली से सभी का हृदय जीतने वाले मिजोरम के नागरिकों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी है।

ये भी पढ़ें :  पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में राज्य प्रगति पथ पर गतिमान रहे, नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता की उत्तरोत्तर वृद्धि हो। उन्होंने अपूर्व प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की राज्य के नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश का मौसम 22 फरवरी से फिर बदलेगा, गिरेगा पारा, आज कैसा रहेगा वेदर? जानें IMD अपडेट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment