इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान जीत का शतक पूरा किया, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने

नई दिल्ली
बांग्लादेश पर जीत के साथ ना सिर्फ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का विजयी आगाज किया, बल्कि कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक खास शतक पूरा किया। इस जीत के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान जीत का शतक पूरा कर लिया है। वह मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने हैं। रोहित ने बतौर कप्तान अपने 138वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। बता दें, बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 229 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को टीम इंडिया ने शुभमन गिल के शतक के दम पर 46.3 ओवर में छह विकेट रहते हासिल किया।

ये भी पढ़ें :  BJP नेता के होटल पर चला बुलडोजर, बिजली सब-स्टेशन बनाने के लिए सख्त एक्शन

रोहित का अब इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत प्रतिशत 72 से ज्यादा का है, जो 22 से ज्यादा मैच खेलने वाले सभी कप्तानों में सबसे अधिक है। उनकी तुलना में धोनी का जीत प्रतिशत 53.61, अजहरुद्दीन का 47.05 और कोहली का 63.38 रहा। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत पहले ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है, अब उनकी नजरें देश को चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में दूसरा खिताब जीताने पर होगी।

ये भी पढ़ें :  नडे टीम से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

कैसा रहा भारत वर्सेस बांग्लादेश मैच?
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, महज 35 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। उस समय ऐसा लग रहा था कि भारत बांग्लादेश को 100 रन के अंदर समेट देगा, मगर तब तौहीद हृदोय (100) और जाकर अली (68) ने शतकीय साझेदारी कर ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि बांग्लादेश को 200 के पार पहुंचाने में भी मदद की। बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 228 रनों पर सिमट गई।

ये भी पढ़ें :  आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में अपनी उम्मीद जीवंत रखने की रोचक जंग देखने को मिलेगी

इस स्कोर का पीछा टीम इंडिया ने 46.3 ओवर में 6 विकेट रहते आसानी से कर लिया। शुभमन गिल वनडे करियर का 8वां शतक जड़ 101 रनों की नाबाद पारी खेली, इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment