जशपुर में मतदान से एक दिन पहले जनपद सदस्य प्रत्याशी की मौत

जशपुर

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है. मतदान से एक दिन पहले जशपुर जिले में जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशी संजय लहरे की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि पत्थलगांव जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 6 में भी रविवार को वोटिंग होनी है. इससे पहले जनपद सदस्य प्रत्याशी की मौत से इलाके में शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें :  बस्तरवासियों को सौगात : मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तरवासियों को दी लगभग 133 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से बूढ़ाडांड़ गांव के रहने वाले संजय लहरे प्रत्याशी थे. वे अलमारी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे थे. उनकी मौत अचानक आज सुबह लगभग 4 बजे बजे हुई. इस घटना के बाद परिजनों और समर्थकों ने दुख जताया है. इलाके में मातम पसरा हुआ है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment