बजट घोषणाओं का त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन करें- प्रभारी मंत्री

जयपुर.

ऊर्जा एवं टोंक जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने टोंक जिले से संबंधित सभी बजट घोषणाओं के कामों में गति लाने के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों से कहा कि इनके बेहतर क्रियान्वयन, समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं। साथ ही बजट घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग कर शीघ्र धरातल पर लाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को इनका फायदा मिल सके।

जिला प्रभारी मंत्री ने रविवार को टोंक जिला परिषद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2024 -25 की बजट घोषणाओं के अंतर्गत जारी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां, निविदा, कार्यदेश, कार्य के प्रारंभ व प्रगति की अपडेट स्थिति जानकारी ली। श्री नागर ने बजट घोषणा वर्ष 2025- 26 के संबंध में भूमि आवंटन, उपलब्धता, चिन्हिकरण की स्थिति पर चर्चा करते हुए इस कार्य को प्राथमिकता से किए जाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें :  सलूंबर में 8 दिन में 8 बच्चों की मौत से दहशत, कारण अभी भी रहस्य

उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता है और राज्य स्तर पर इसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रभारी सचिव अर्चना सिंह ने कहा कि बजट घोषणाओं से जुड़े सभी विभागीय अधिकारी सरकार की मंशानुरूप कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जो प्रस्ताव विभाग मुख्यालय भेजे जाने हैं वे तैयार कर जल्दी भिजवाएं, ताकि प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां समय पर मिल सकें। प्रभारी सचिव ने कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति शीघ्र हो, इसलिए जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। साथ ही, बजट घोषणाओं के संबंध में भूखंड आवंटन संबंधी प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  सरकारी नौकरी में दौसा के युवाओं का दबदबा, 2405 नियुक्तियों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर

जिला कलेक्टर डॉ.सौम्या झा ने सभी अधिकारियों को बजट घोषणाओं क्रियान्वयन में निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी अपने स्तर पर भी संबंधित कार्यो की समीक्षा करें। उन्होंने प्रभारी मंत्री श्री नागर को आश्वस्त किया कि सभी अधिकारी दिए गए दिशा निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए बजट घोषणाओं की क्रियान्विति करना सुनिश्चत करेंगे।

Share

Leave a Comment