राजकुमार शर्मा कहा- उन्हें उम्मीद है कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म पर अब सवाल उठने बंद हो जाएंगे

नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की बैटिंग से उनके सभी फैन्स खुश हैं। कोहली की इस साहसिक पारी से उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी बेहद खुश और राहत महसूस कर रहे हैं। राजकुमार शर्मा कहाकि उन्हें उम्मीद है कि भारत के इस स्टार बल्लेबाज की फॉर्म पर अब सवाल उठने बंद हो जाएंगे। कोहली ने फॉर्म में वापसी करते हुए वनडे में अपना 51वां शतक जमाया, जिससे भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत हासिल करके चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

ये भी पढ़ें :  पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने की भविष्यवाणी- विराट कोहली के लिए ये इंग्लैंड का आखिरी दौरा होगा

वह बड़े मैचों का खिलाड़ी
शर्मा ने पीटीआई वीडियो से कहाकि अब तो नहीं पूछोगे कि विराट फॉर्म में नहीं है। कोहली ने इससे पहले वनडे में अपना आखिरी शतक नवंबर 2023 में लगाया था। पिछले कुछ वर्षों से बड़ी पारी नहीं खेल पाने के कारण इस स्टार बल्लेबाज की काफी आलोचना हो रही थी। शर्मा ने कहाकि कोहली कभी खराब फार्म में थे ही नहीं। उन्होंने कहाकि मैं हमेशा कहता रहा हूं कि वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है और उसने आज यह फिर से साबित कर दिया। वह हमेशा मजबूत टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करता रहा है।

ये भी पढ़ें :  IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11

राजकुमार शर्मा ने कहाकि वह पिछले कई साल से ऐसा कर रहा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसने देश के लिए सबसे अधिक मैच जीते हैं। कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। शर्मा ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। कोहली के बचपन के कोच ने कहाकि वनडे में 51वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर 82वां शतक लगाने के अलावा उसने वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। यह बड़ी उपलब्धि है। मुझे उसे पर गर्व है कि उसने पूरे देश का गौरव बढ़ाया। हम सब बहुत खुश हैं कि उसने देश को जश्न मनाने का मौका दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment