अल्पसंख्यक विभाग के उमंग 2K25 ने जमाया रंग

जयपुर.

अल्पसंख्यक मामलात विभाग के जयपुर कार्यालय की ओर से रविवार को प्रथम जिला स्तरीय मदरसा खेल महोत्सव का आयोजन सवाई मान सिंह स्टेडियम में किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक सिद्धा ने बताया कि प्रथम जिला स्तरीय मदरसा खेल महोत्सव "उमंग 2K25" का आयोजन विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं भामाशाहों के सहयोग से किया गया।

ये भी पढ़ें :  बेबाक अंदाज के लिए मशहूर किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर सुर्खियों मे, बोले - पर्ची ऊपर से आ गई, समझ सकते हैं क्या हुआ

इस खेल महोत्सव में राजस्थान मदरसा बोर्ड, जयपुर से पंजीकृत मदरसों के लगभग 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि खेल महोत्सव के लिए खिलाड़ियों को 14 ग्रुप्स में बांटकर 50 मीटर, 100 मीटर, रीले, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, रुमाल झपट्टा व रस्सा कस्सी जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रुप 11 का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा।

Share

Leave a Comment