धमतरी में खूनी वारदात : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला का मर्डर

धमतरी.

छत्तीगसढ़ के धमतरी में खूनी वारदात सामने आई है. यहां दिनदहाड़े घर घुसकर बदमाशों ने महिला कुंती बाई की बटनदार चाकू से हत्या कर दी. आरोपियों ने महिला के शरीर पर चाकू से कई प्राणघातक हमला किया. हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.

ये भी पढ़ें :  भारत के 78वां स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणाएं...कहा सरकार युवाओं की प्रगति के लिए हर अवसर करेगी प्रदान 

जानकारी के अनुसार, कुंती बाई पटेल आज दोपहर अपने घर में अकेली थी. करीब दोपहर 1 बजे दो बदमाश घर में घुस आए. आरोपियों ने बटनदार चाकू से महिला कुंती पटेल की छाती, पसली और हाथ में प्राणघातक हमला कर दिया. घटना में महिला की मौत हो गई. जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत मेंलिया है, जिससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे का कारण तलाशने में जुटी हुई है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment