महाकाल की सवारी में जेबकतरों का आतंक, उज्जैन में 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स और चेन चोरी

उज्जैन  सावन मास के सोमवार को निकली भगवान श्री महाकाल की सवारी में जेबकतरों और चेन स्नेचरों ने श्रद्धालुओं को जमकर निशाना बनाया। सवारी और दर्शन के दौरान 50 से अधिक श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स और सोने की चेन चोरी होने की शिकायतें महाकाल, कोतवाली और खाराकुआं थानों में पहुंचीं। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक संदिग्ध महिला और पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए तीन लाख से अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे, जबकि सवारी मार्ग पर करीब डेढ़…

Read More

महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.10 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; ओंकारेश्वर-पशुपतिनाथ में भी लंबी कतारें

उज्जैन  सावन के पहले सोमवार पर मध्यप्रदेश शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भोजपुर के भोजेश्वर महादेव, खजुराहो के मतंगेश्वर, मंदसौर के पशुपतिनाथ, कुंडेश्वर, बांदकपुर जागेश्वर धाम, ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव, भोपाल, रायसेन, में रही भक्तो की भरी भीड़। कई मंदिरों में रात 12 बजे और कहीं सुबह 4 बजे से दर्शन शुरू हुए। लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन कर रहे हैं। महाकाल मंदिर में अब तक 1.10 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। महाकाल की भस्म आरती बदले हुए समय पर हुई। जलाभिषेक…

Read More

श्रावण में बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 3 अगस्त को निकलेगी पहली शाही सवारी

 उज्जैन  विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir Ujjain) में श्रावण मास का पहला वीकेंड (शनिवार, रविवार और सोमवार) शनिवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान लगातार तीन दिन देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। मंदिर समिति ने सामान्य श्रद्धालुओं, शीघ्र दर्शन टिकटधारियों और कावड़ यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं दर्शन की व्यवस्था लागू की है। भीड़ बढ़ने पर नंदी हाल व परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य दर्शनार्थियों को श्री महाकाल महालोक (Mahakal Lok Corridor) स्थित नंदी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालु मानसरोवर…

Read More

Sawan Special Train: उज्जैन के लिए भोपाल और संत हिरदाराम नगर से चलेंगी 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

भोपाल  श्रावण मास के दौरान महाकाल दर्शन और सीहोर जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे तैयारी करने जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा उज्जैन-भोपाल और उज्जैन-संत हिरदाराम नगर के मध्य 3 जोड़ी अनारक्षित (जनरल) मेला स्पेशल ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन शुरू किया गया है। 28 जुलाई से सितंबर के दूसरे सप्ताह तक चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा की सुविधा मिलेगी। मेला स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी और रूट     गाड़ी संख्या 09305/09306 (उज्जैन–संत हिरदाराम नगर) 28 जुलाई से 08 सितंबर…

Read More

उज्जैन में स्कूलों का टाइमटेबल बदला, अगले 2 महीने रविवार को लगेंगी कक्षाएं, सोमवार रहेगा अवकाश

उज्जैन   भगवान भोलेनाथ की भक्ति का माह श्रावण उज्जैन में निराले तरीके मनाया जाता है. सावन व भादौ माह में भगवान महाकाल की सवारी निकलती है. सोमवार को निकलने वाली सवारी के दर्शन करने के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं. 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है. बाबा महाकाल के दरबार मे भक्तों का हुजूम उमड़ेगा. ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा. इसके मद्देनजर स्कूलों की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।  बाबा की शाही सवारी 7 सितंबर को सावन-भादौ के प्रति सोमवार को बाबा महाकाल नगर…

Read More

सावन-भादौ में बाबा महाकाल की 6 शाही सवारियां, उज्जैन में रोज 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

उज्जैन  भगवान शिव के प्रिय सावन माह की शुरुआत इस साल गुरुवार 30 जुलाई से हो रही है जबकि समापन पूर्णिमा तिथि के साथ 28 अगस्त को होगा। इस पवित्र महीने में आराधना के लिए प्रदेशभर के सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन करीब 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सावन के चार और भादौ महीने के दो सोमवार को भगवान महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस बार श्रावण पूर्णिमा 27…

Read More

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। अगस्त और सितंबर के लिए ट्रेनों में हुई एडवांस टिकट बुकिंग ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे पहली बार सावन में उज्जैन स्टेशन पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही स्टेशन परिसर और आसपास ड्रोन से भीड़ की निगरानी करने की तैयारी है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह व्यवस्था आगामी सिंहस्थ महापर्व के लिए भीड़ प्रबंधन का…

Read More

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को सप्ताह में चार दिन जल अर्पण के लिए वीआईपी सुविधा दी जाएगी। मंदिर समिति ने विशेष दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत कांवड़ियों को प्रति सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार हरसिद्धि चौराहा तथा गेट नं.1 से प्रवेश देना सुनिश्चित किया है। यह द्वार 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट वाले दर्शनार्थियों के लिए आरक्षित है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया श्रावण मास में कांवड़ यात्री देश के कोने-कोने से पवित्र नदियों का जल लेकर पद यात्रा करते…

Read More

उज्जैन महाकाल मंदिर में बड़ा बदलाव, दानदाताओं के सामने होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच, लगेगी कैरेट मीटर मशीन

 उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब मंदिर में दान स्वरूप प्राप्त होने वाले सोने और चांदी के आभूषणों की शुद्धता कैरेटमीटर मशीन से जांची जाएगी। सबसे खास बात यह है कि दानदाता की मौजूदगी में ही धातु की शुद्धता की जांच होगी, जिससे दान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। मंदिर समिति के अनुसार कैरेटमीटर मशीन एक-दो दिन में मंदिर में स्थापित कर दी जाएगी। इसके बाद दान काउंटर पर प्राप्त होने वाले…

Read More

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

 उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब मंदिर में दान स्वरूप प्राप्त होने वाले सोने और चांदी के आभूषणों की शुद्धता कैरेटमीटर मशीन से जांची जाएगी। खास बात यह है कि दानदाता की मौजूदगी में ही धातु की शुद्धता की जांच होगी, जिससे दान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। मंदिर समिति के अनुसार कैरेटमीटर मशीन एक-दो दिन में मंदिर में स्थापित कर दी जाएगी। इसके बाद दान काउंटर पर प्राप्त होने वाले सोने-चांदी…

Read More

महाकाल मंदिर की आय ने बनाया नया रिकॉर्ड, 142 करोड़ रुपए का दान; पिछले साल से 27 करोड़ अधिक

उज्जैन  महाकाल लोक बनने के बाद बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ दान का प्रवाह भी लगातार बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में महाकाल मंदिर समिति को रिकॉर्ड 142 करोड़ रुपए की आय हुई है, जिसमें केवल दान मद से ही 78 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। यह बीते छह वर्षों में सबसे अधिक दान है और पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 27 करोड़ रुपए ज्यादा है। मंदिर समिति के अनुसार दान पेटियों से 62 करोड़ रुपए, नगद काउंटर पर 5 करोड़ 50…

Read More

महाकाल की भस्म आरती के लिए नई व्यवस्था, एक मोबाइल नंबर से 3 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति

उज्जैन उज्जैन में भगवान महाकाल की भस्म आरती की अनुमति के लिए अब श्रद्धालु तीन माह में केवल एक बार अपने मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकेंगे। यह व्यवस्था प्रोटोकॉल से आने वाले ऐसे मोबाइल नंबरों पर भी लागू होगी, जिनसे हर माह भस्म आरती की अनुमति ली जा रही है। हालांकि, मंदिर समिति का कहना है कि यह व्यवस्था पहले से लागू है, जिसे अब और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। करीब दो वर्ष पहले तक श्रद्धालु भस्म आरती की बुकिंग 15 दिन पहले ऑनलाइन करवा…

Read More

उज्जैन रामघाट पर अनोखी पहल, तीर्थ पुरोहित दक्षिणा में मांग रहे शिप्रा को स्वच्छ रखने का संकल्प

उज्जैन  शिप्रा सहित देशभर के नदी-तालाबों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए रामघाट के तीर्थ पुरोहितों ने अनूठा नवाचार शुरू किया है। अब यहाँ पूजा-आरती के बाद श्रद्धालुओं से नकद दक्षिणा के बजाय सिर्फ नदी स्वच्छता का संकल्प मांगा जा रहा है। हर शाम होने वाली शिप्रा सांध्य आरती के समापन पर पुरोहित भक्तों को नदी स्वच्छ रखने का वचन दिलाते हैं। श्री क्षेत्र तीर्थ पुरोहित पंडा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी ने बताया कि मात्र 51 दिन में करीब 2.50 लाख लोगों को यह संकल्प दिलाया जा चुका…

Read More

महाकाल मंदिर में लाइट एंड साउंड शो के लिए ₹100 शुल्क, दर्शन-आरती समेत श्रद्धालुओं का खर्च ₹1050 तक पहुंच सकता है

उज्जैन  बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की जेब पर और बोझ बढ़ने वाला है। महाकाल मंदिर परिसर में चलने वाले प्रसिद्ध लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए अब श्रद्धालुओं को 100 रुपए प्रति व्यक्ति का शुल्क देना होगा।गौरतलब है कि करीब 7 महीने तक मुफ्त संचालन के बाद अब इस शो को पेड किया गया है। 18 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है शो इस शो का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 अक्टूबर 2025 को दीपावली के अवसर पर किया…

Read More

महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विकसित की गई कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित वीडियो सर्विलांस प्रणाली ‘त्रिनेत्र’ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा घोषित 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कारों की सूची में महाकाल मंदिर की इस अत्याधुनिक प्रणाली का चयन किया गया है। यह सम्मान मंदिर प्रबंधन द्वारा तकनीक के माध्यम से सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए गए नवाचारों की महत्वपूर्ण पहचान माना…

Read More