तीनों सेनाओं का होगा एक सप्लाई सिस्टम, आर्मी-नेवी और एयरफोर्स के अलग बहीखाते होंगे बंद

नई दिल्ली  भारत अपनी तीनों सेनाओं के साजो-सामान और रसद प्रबंधन को पूरी तरह बदलने की तैयारी में जुटा है. अब तक थलसेना, नौसेना और वायुसेना अपने कलपुर्जों, ईंधन और राशन का हिसाब-किताब अलग-अलग सिस्टम पर रखती रही हैं. किसी एक सेना को जरूरी सामान की तलाश के लिए तीनों के अलग इन्वेंट्री रिकॉर्ड खंगालने पड़ते थे. अब भारत अमेरिकी डिफेंस लॉजिस्टिक्स एजेंसी की तर्ज पर एक संयुक्त और एकीकृत ढांचा खड़ा कर रहा है. इसके तहत एक नया ट्राई-सर्विसेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट एप्लिकेशन तैयार किया जा रहा है. यह डिजिटल…

Read More

रूसी सेना से भारतीय नागरिकों की वापसी तेज, 140 की घर वापसी; 55 अभी भी फंसे

नई दिल्ली  भारत-रूस के बीच सलाहकार समिति की बैठक हुई है। इस बैठक के बाद सामने आई जानकारी से पता चला है कि रूसी सेना में भर्ती किए गए लगभग 140 भारतीय नागरिकों को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। वहीं भारत रूसी सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे अन्य 55 लोगों के बारे में जानकारी मांग रहा है। एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने ऐसे सभी लोगों को जल्द से जल्द सेवा से मुक्त कराने के लिए रूसी अधिकारियों से बातचीत की है। भारत-रूस के बीच सलाहकार…

Read More

सऊदी में 40 हजार पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती की रिपोर्ट, हूतियों के खिलाफ बढ़ी सैन्य हलचल

दुबई  दुनिया के तेल और व्यापार की सप्लाई पर दोहरी चोट लगी है. एक तरफ ईरान युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद है, तो दूसरी तरफ यमन में हूती विद्रोहियों ने बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट पर कब्जा कर लिया है. दुनिया के समुद्री व्यापार के इन दोनों अहम रास्तों पर संकट के बीच सऊदी अरब ने हूतियों पर हमले की तैयारी शुरू कर दी है. सऊदी अपने लोगों को इस जंग में नहीं भेजेगा. इस ऑपरेशन में यमन की एक लाख से ज्यादा सैनिकों वाली सेना को मैदान में उतारा जा सकता…

Read More

बडगाम में मुठभेड़, लश्कर का टॉप आतंकी मूसा ढेर; सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

बडगाम   मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ऊंचाई वाले इलाके में राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी का एनकाउंटर किया गया। मारा गया आतंकी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक सबसे वांछित आतंकवादी थी। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर स्थित चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान का खुलासा नहीं किया, लेकिन अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ ‘मूसा’ के रूप में की। सेना ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उसने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर मध्य कश्मीर के कोराग, यूसमर्ग के…

Read More

कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-ताइबा का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

श्रीनगर यूसमर्ग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. संयुक्त बलों के साथ हुई इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर मारा गया. सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में मारा गया लश्कर कमांडर यासिर पहले सुलेमान मूसा के बड़े लश्कर ग्रुप का हिस्सा था. हालांकि, करीब एक साल पहले वह इस ग्रुप से अलग हो गया था। सुरक्षाबलों ने जिस आतंकी को मार गिराया था, उसकी पहचान यासिर के रूप में हुई है। यासिर पाकिस्तान का नागरिक था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा हुआ था। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन अशदर…

Read More

Pattaya में 5000 US सैनिकों को मिलेगा आराम, लेकिन इन कामों पर लगी रोक; जानें पूरी लिस्ट

पटाया  मिडिल ईस्ट में लंबे और मुश्किल मिशन के बाद USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर बुधवार सुबह आखिरकार थाईलैंड पहुंच गया. पश्चिम एशिया के समंदर में 200 दिन गुजारने के बाद ये अमेरिकी सैनिकों के लिए राहत और रिलैक्स होने की बात है. इस जहाज से लगभग 5000 अमेरिकी सैनिक थाइलैंड पहुंचे हैं. इन सैनिकों का ठिकाना थाईलैंड का पटाया शहर है. ये सैनिक यहां रिलैक्स और रिफ्रेश तो हो सकते हैं, लेकिन यहां इन पर कई तरह की रोक रहेगी। थाइलैंड के अखबार बंकॉक पोस्ट के अनुसार हजारों सैनिकों…

Read More

भोपाल में दिखेगा सेना का शौर्य, राजधानी में उतरेंगे टैंक और हेलीकॉप्टर

भोपाल   मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जल्द ही भारतीय सेना के टैंकों और हेलीकॉप्टर्स की गर्जना सुनाई देगी. इसी के साथ सेना का शौर्य भी देखने मिलेगा. दरअसल, आगामी 15 जनवरी को भारतीय सेना के टैंक, हेलीकॉप्टर से लेकर मिलिट्री का कॉम्बेट डेमो भोपाल में दिखाया जाएगा. दरअसल, भारतीय सेना द्वारा, '' आपकी सेना-आपके पास'' कार्यक्रम के तहत शौर्य प्रदर्शन भोपाल में किया जाना है. इसे लेकर भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भारतीय सेना के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं।  जम्बूरी मैदान…

Read More

भोपाल में पहली बार दिखेगा सेना का शौर्य, 15 जनवरी को आर्मी डे परेड में गरजेंगे लड़ाकू टैंक

भोपाल   भोपालवासियों के लिए यह बेहद गौरव का क्षण होने वाला है, क्योंकि 15 जनवरी 2027 को 'आर्मी डे' (सेना दिवस) के मौके पर पहली बार शहर की सड़कों पर भारतीय सेना के लड़ाकू टैंक अपना शौर्य प्रदर्शित करेंगे। इस ऐतिहासिक परेड के गवाह करीब 50 हजार दर्शक बनेंगे। खास बात यह है कि सेना के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब 'आर्मी डे' की परेड किसी सैन्य छावनी (केंटोनमेंट) तक सीमित न रहकर किसी सार्वजनिक क्षेत्र में आयोजित की जा रही है। इस आयोजन के लिए…

Read More

20 साल की चर्चा के बाद थिएटर कमांड पर फैसला करीब, जानिए भारतीय सेना कितनी होगी ताकतवर

नई दिल्ली भारत की सेना, नौसेना और वायुसेना अभी एक तरह से अलग-अलग काम करती हैं। वे अपनी-अपनी ट्रेनिंग लेती हैं और अपनी योजनाएं खुद बनाती हैं। अगर लड़ाई हो तो वे आपस में बात करके काम करती हैं। लेकिन अब सरकार इन्हें एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसे थिएटर कमांड कहा जाता है। नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि इस काम को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। जल्द ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसकी पूरी योजना दी जाएगी। यह योजना करीब…

Read More

23,000 करोड़ की मेगा डील से मजबूत होगी थल सेना, चीन-पाक सीमा पर बढ़ेगी भारत की मारक क्षमता

नई दिल्ली भारतीय सेना की मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. हाल ही में भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों की बड़ी डील को मंजूरी मिलने के बाद अब थल सेना के लिए भी खजाना खुलता दिख रहा है. सेना 23,000 करोड़ रुपये की लागत से 300 अतिरिक्त K9 वज्र-टी स्वचालित तोपें खरीदने की तैयारी में है. अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़…

Read More

राजौरी में आतंकियों की घेराबंदी, जंगलों में ड्रोन-हेलिकॉप्टर से चल रहा बड़ा ऑपरेशन

 श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों का आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन पिछले छह दिनों से जारी है. सूत्रों के अनुसार, 2 से 3 शीर्ष लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी जंगल के इलाके में छिपे हुए हैं, जिनकी तलाश में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के गंभीर मुगलान इलाके में कुछ आतंकियों को छिपे होने का इनपुट मिला था. इसके आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूस आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है जो छठे…

Read More

राजौरी के जंगलों में आतंकियों की घेराबंदी, पांचवें दिन भी जारी ‘ऑपरेशन शेरावाली’

राजौरी  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन लगातार पांचवें दिन भी जारी है. डोरीमल और गम्भीर मोगला के घने जंगलों में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीमें आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के दो बड़े कमांडर छिपे हो सकते हैं, जिन्हें पकड़ने या मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और कड़ी कर दी है।  सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के खिलाफ मल्टी ग्रिड ऑपरेशन चलाया जा रहा है.…

Read More

श्रीनगर में बड़ी कार्रवाई: नाका चेकिंग के दौरान 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हथियार और LeT पोस्टर बरामद

 श्रीनगर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बाबादेम इलाके में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान दोनों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े पोस्टर बरामद किए गए हैं. इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फैसल अहमद भट और फैसल अहमद गुरू के रूप में हुई है. दोनों श्रीनगर के रहने वाले…

Read More

जिस दिन बड़े बेटे ने पहनी वर्दी, छोटे की तिरंगे में लिपटी लाश घर लौटी, हर आंख हुई नम

 बागपत उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है. यह कहानी सिर्फ एक परिवार के दर्द की नहीं, बल्कि उस विडंबना की भी है, जिसमें खुशियां और गम एक ही दिन, एक ही घर में टकरा गए. जिस दिन एक बेटे ने अपने सपनों को साकार करते हुए पुलिस सेवा में कदम रखा, उसी दिन दूसरे बेटे ने देश सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी।  बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र के लूम्ब गांव के निवासी अग्निवीर…

Read More

भारत और रूस के बीच समझौता, दोनों देशों की ज़मीन पर रहेंगे 3000 सैनिक, शामिल होंगे जेट और युद्धपोत

 नई दिल्ली भारत और रूस ने हाल ही में एक बहुत महत्वपूर्ण सैन्य समझौता किया है. इस समझौते का नाम है इंडो-रूसी रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट यानी RELOS. फरवरी 2025 में साइन हुए इस समझौते को जनवरी 2026 से लागू कर दिया गया है. अब दोनों देश एक-दूसरे के इलाके में ज्यादा से ज्यादा 3000 सैनिक, 10 एयरक्राफ्ट यानी हवाई जहाज और 5 वॉरशिप यानी युद्धपोत तैनात कर सकते हैं।  यह समझौता 5 साल के लिए है. अगर दोनों पक्ष चाहें तो इसे और 5 साल बढ़ाया भी जा…

Read More