गंगा गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के लिए शुरू हुआ जिम, टेबल टेनिस व बैडमिंटन कोर्ट

ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) की छात्राओं को अब फिटनेस और खेल गतिविधियों के लिए हॉस्टल से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। कैंपस स्थित गंगा गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के लिए जिम, टेबल टेनिस कोर्ट और बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। जीआरएमसी के अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने इन सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ कर छात्राओं को समर्पित किया। हॉस्टल परिसर में बनाए गए जिम में छात्राओं के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, टेबल टेनिस के साथ बैडमिंटन कोर्ट भी तैयार किया गया…

Read More