इंदौर बैतूल से खंडवा के बीच फोरलेन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है. यह प्रोजेक्ट इंदौर और नागपुर के बीच की दूरी को बेहद कम कर देगा. दोनों शहरों के बीच का सफर 6 घंटे में पूरा हो जाएगा. यह परियोजना बैतूल-खंडवा-वडोदरा कॉरिडोर का हिस्सा है, जिससे मध्य प्रदेश की गुजरात और महाराष्ट्र से कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी. इस फोरलेन के बनने से नागपुर, जलगांव, भुसावल, अकोला, वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ जैसे शहर कनेक्ट होंगे. वहीं गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा जैसे बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. इसलिए यह…
Read MoreTag: highway
छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे 347 होगा फोर लेन, ₹3500 करोड़ की लागत से बढ़ेगी रफ्तार
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के महाकौशल अंचल के प्रमुख मार्ग नेशनल हाईवे 347 (छिंदवाड़ा से सिवनी) पर अब वाहनों की आवाजाही और सुगम होने जा रही है। राज्य सरकार छिंदवाड़ा से सिवनी के बीच की सड़क को फोर लेन में अपग्रेड करने की तैयारी कर चुकी है, जिस पर लगभग ₹3,500 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में सड़क चौड़ीकरण के इस बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री…
Read Moreसिवनी-बालाघाट को बड़ी सौगात, 3,458 करोड़ से 91.64 किमी स्टेट हाईवे होगा फोरलेन
सिवनी/बालाघाट मध्य प्रदेश में की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की बैठक (MP Cabinet Meeting) का आयोजन किया गया। इस बैठक में सिवनी-बालाघाट स्टेट हाईवे के 91.64 किमी मार्ग को पेव्ड शोल्डर सहित फोर-लेन करने का निर्णय लिया गया है। हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर बनने वाली इस परियोजना की लागत 3458 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही, 12 नई सड़कों का निर्माण भी हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर किया जाएगा। पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी। स्थानीय सांसद ने…
Read Moreदिल्ली से नेपाल का सफर होगा सुपरफास्ट! गोरखपुर-सोनौली हाईवे से सिर्फ 8 घंटे में पहुंचेंगे, टूरिज्म को मिलेगा बड़ा बूस्ट
गोरखपुर भारत और नेपाल के बीच का सफर अब और आसान, सुरक्षित और रफ्तार से भरा होने जा रहा है. सालों से लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम, तंग सड़कों और घंटों की देरी से अब यात्रियों को हमेशा के लिए निजात मिलने वाली है. भारत का महत्वाकांक्षी गोरखपुर-सोनौली हाईवे अब लगभग बनकर तैयार है. यह नया फोर-लेन कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए नेपाल यात्रा की पूरी तस्वीर बदलने वाला है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में स्थित सोनौली बॉर्डर, भारत और नेपाल के बीच सबसे…
Read Moreअनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, चालक की मौत, पांच गंभीर
बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा राजहरा थाना क्षेत्र के पत्थराटोला गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 20 से अधिक ग्रामीण सवार थे, जो रजही डेम किनारे खटला खाने गए थे। खाना खाने के बाद सभी लोग पथरकटोला होते हुए अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर…
Read MoreMP के हाईवे पर रोज खर्च होते हैं 21 करोड़, फिर भी हर दिन 33 सड़क दुर्घटनाएं, 10 मौतें
भोपाल. मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है। बावजूद इसके नेशनल हाईवेज की जमीनी हकीकत आज भी डरावनी है। लोकसभा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से पेश किए गए ताजा आंकड़ों ने एक चौंकाने वाला विरोधाभास उजागर किया है। प्रदेश में जहां हाईवे के रखरखाव और विकास पर हर दिन औसतन 21 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आंकड़ों की मानें तो एमपी के…
Read Moreस्वीडन-जर्मनी मॉडल पर बनेंगे ई-हाइवे, ग्रीन और इलेक्ट्रिक नेशनल एक्सप्रेस-वे पर सरकार का फोकस
सागर देश में बिछाए जा रहे नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे के जाल बाद अब सरकार ग्रीन और इलेक्ट्रिक नेशनल हाइवे बनाने पर फोकस करेगी. सरकार आगामी बजट में नीतिगत बदलाव करते हुए ग्रीन और इलेक्ट्रिक नेशनल हाइवे को प्राथमिकता देने जा रही है. चर्चा है कि आगामी बजट में इलेक्ट्रिक नेशनल हाइवे के लिए 5000 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया जा रहा है. इसके तहत दिल्ली जयपुर और दिल्ली मुंबई एक्स्प्रेस के विशेष सेक्शन का चयन करके पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इलेक्ट्रिक नेशनल हाइवे विकसित करने के…
Read MoreMP में शुरू होगा 165 करोड़ का प्रोजेक्ट, 324 किमी का काम करेगी मुंबई की कंपनी
छतरपुर छतरपुर शहर के तालाबों को स्वच्छ और साफ रखने के लिए वर्ष 2022 में स्वीकृत सीवर प्रोजेक्ट बीते चार साल से अटका हुआ था। तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण काम समय पर शुरू नहीं हो पाया था लेकिन अब नगर पालिका छतरपुर और मुंबई की कंपनी आरएनबी इंफ्रा के बीच अनुबंध होने के बाद परियोजना को नई दिशा मिली है। ठेकेदार के कर्मचारियों ने नारायणपुरा रोड से अंतिम सर्वे शुरू कर दिया है, जिसे 90 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट की…
Read Moreछिंदवाड़ा-सिवनी फोरलेन हाईवे से किसान और उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, होजाएंगे मालामाल
छिंदवाड़ा नेशनल हाइवे 347 को छिंदवाड़ा से सिवनी तक फोरलेन में तब्दील करने के लिए मांग उठने लगी है. एनएचएआई (National Highways Authority of India) के तय मानकों के अनुकूल टू लेन हाइवे को फोरलेन में अपग्रेड करने के लिए सभी खूबियां मौजूद हैं. सबसे ज्यादा जरूरी ट्रैफिक की स्थिति होती है. यहां पीसीयू (पैसेंजर कार यूनिट) का 10 हजार से अधिक का आंकलन किया गया है. एनएचएआई के मानकों के अनुकूल 10 हजार पीसीयू में फोरलेन का निर्माण किया जा सकता है. छिंदवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन बनाने का…
Read Moreदिल्ली से गुरुग्राम आना-जाना जल्द ही आसान हो जाएगा, हाईवे को एलिवेटेड बनाया जाएगा
गुरुग्राम भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय भूतल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस साल के अंत तक हरियाणा का हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर अमेरिका से बेहतर हो जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दिल्ली-गुरुग्राम के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे को एलिवेटेड बनाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे गुरुग्राम और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के बीच ट्रैफिक को और बेहतर बनाने के मकसद से सुझाव देने के लिए दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एक कसंलटैंट…
Read More
