भोपाल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस है। इस अवसर पर संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी और झपीगो (Jhpiego) के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। रेबीज की रोकथाम और बचाव के प्रति आमजन को किया जागरूक जाएगा। 28 सितंबर को साइकिल रैली संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी परिसर से प्रारंभ होगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली एमपीटी बोट क्लब पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। रैली के माध्यम से रेबीज से बचाव के उपायों, समय पर उपचार और पशुओं के टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।…
Read More
