भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उच्चदाब उपभोक्ताओं को विभिन्न विद्युत सेवाएँ एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एचटी कंज्यूमर सिंगल लॉगइन/सर्विस पोर्टल विकसित किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से उच्चदाब उपभोक्ता एक ही लॉगइन आईडी/पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। पोर्टल पर उपभोक्ताओं को बिल भुगतान, भुगतान रसीद, पिछले 12 माह के बिल, भुगतान विवरण, हरित ऊर्जा प्रमाण-पत्र, फॉर्म-16/टीडीएस प्रमाण-पत्र एवं मीटर रीडिंग विवरण डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है।…
Read More
