भोपाल शहडोल दक्षिण वन मंडल के बुढ़ार रेंज में पदस्थ वनरक्षक समहरूदीन बैगा और राकेश बैगा को मानव-हाथी संघर्ष प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए गज गौरव अवार्ड की श्रेणी-I में संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है। वनरक्षकों को यह सम्मान शहडोल परिक्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों की निगरानी, मानव-हाथी संघर्ष की रोकथाम और हाथियों और स्थानीय समुदायों की सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट समर्पण, साहस और व्यावसायिक दक्षता का परिचय देने के लिये दिया गया है। गज गौरव अवार्ड के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के वनकर्मियों और हाथी संरक्षण से…
Read More
