भिलाई में फर्जी मृत्यु का दावा, 1.19 करोड़ रुपये की बीमा राशि निकालने का मामला सामने आया

भिलाई
 दुर्ग पुलिस ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़े एक करोड़, 19 लाख रुपये की बीमा राशि की धोखाधड़ी का राजफाश किया है। मामले में जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाकर फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर राशि निकासी की गई थी।

पुलिस ने मुख्य आरोपित राजेश कनोजिया (44) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपित बोरसी दुर्ग का रहने वाला है। वह क्षेत्र में ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालित करता है और एनपीएस निकासी के नाम पर ग्राहकों से आधार, पैन और बैंक संबंधी जानकारी लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था।

ये भी पढ़ें :  स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज और टेली परफॉर्मेंस आईटी कंपनियां देंगी 10,000 से ज्यादा रोजगार

फर्जी दस्तावेजों से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त

पुलिस ने आरोपित से 10 हजार रुपये नकद और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को एचडीएफसी लाइफ कंपनी लिमिटेड, बोकारो (झारखंड) के प्रबंधक ने लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि एनपीएस खातों में फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर करीब 1.19 करोड़ रुपये की अनुचित निकासी की गई है।
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार दावे प्रस्तुत किए

ये भी पढ़ें :  अंबिकापुर : रोजगार से समृद्धि की ओर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से जगदीश गुप्ता बने सफल उद्यमी, 10 लोगों को दिया रोजगार

जांच में सामने आया कि आरोपीतों ने आपराधिक साजिश के तहत फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, फर्जी आधार और अन्य केवाईसी दस्तावेजों का उपयोग कर बीमा दावे प्रस्तुत किए। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सेवानिवृत्त कर्मचारी के नाम से मृत्यु दावा दाखिल किया गया, जबकि संबंधित व्यक्ति जीवित पाए गए।

ये भी पढ़ें :  बेटे ने पिता के चार बैंक खातों में अपना मोबाइल नंबर लिंक कराकर की 90 लाख की ठगी, पुलिस ने भेजा जेल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment