मिर्जापुर में उद्घाटन के 15 दिन बाद ही टूटा गंगा पर बना पीपा पुल, मझवां क्षेत्र का आवागमन ठप

मिर्जापुर

मिर्जापुर में गंगा नदी पर नेवढ़िया घाट से गेगराव घाट तक बने दूसरे प्लाटून पुल का उद्घाटन 21 मार्च को हुआ था, लेकिन महज 15 दिनों के अंदर यह पुल टूट गया. अधिकारियों के अनुसार, गंगा में अचानक पानी बढ़ने और तेज आंधी के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ. मरम्मत का काम चल रहा है.

मिर्जापुर में गंगा नदी पर बने दूसरे प्लाटून पुल के टूटने की खबर आई है. यह पुल नेवढ़िया घाट से गेगराव घाट को जोड़ता है, जो मझवां विधानसभा क्षेत्र में है. पुल का उद्घाटन 21 मार्च को स्थानीय बीजेपी विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने किया था, लेकिन महज 15 दिनों के अंदर ही यह टूट गया.

ये भी पढ़ें :  Agra Metro Expansion: आगरा मेट्रो का बड़ा विस्तार, सिकंदरा से ताज ईस्ट और कैंट से कालिंदी विहार तक बनेंगे नए स्टेशन

PWD विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पुल के टूटने की वजह गंगा में अचानक पानी का बढ़ना और तेज आंधी रही. PWD अधिकारी वीके पाण्डेय ने बताया कि गंगा में अचानक पानी बढ़ने के कारण पुल के पीपा अपनी जगह से खिसक गए थे. यह पानी बढ़ने और आंधी आने के कारण हुआ है. दो घंटे में पुल को चालू करवा दिया जाएगा.

स्थानीय लोग भी पुल टूटने से परेशान हैं. इस मौके पर मौजूद मोहित ने कहा कि हम लोग यहां से जाने वाले थे, लेकिन जब आए तो पता चला कि पुल टूट चुका है. हम पुल के बनने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अवधेश ने बताया कि यह लोग बता रहे हैं कि आंधी और पानी के कारण पुल टूट गया था.

ये भी पढ़ें :  योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में एक-एक कर सभी से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा, बच्चों को दुलारा

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि पिछले तीन दिनों के अंदर मिर्जापुर में दो प्लाटून पुल टूट चुके हैं. इससे पहले विंध्याचल और हरसिंगपुर के बीच बने प्लाटून पुल 15 दिनों के भीतर क्षतिग्रस्त हो गया था. स्थानीय लोग इस बार भी आवागमन में परेशानी महसूस कर रहे हैं. जल्द मरम्मत की उम्मीद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  सनातन परंपरा के सम्मान के लिए सरकार समर्पित, महाकुंभ में प्रयागराज में नहीं होगी मांस-मदिरा की बिक्री : सीएम योगी

पुल का निर्माण दो करोड़ से अधिक की लागत से किया गया था. मरम्मत का चल रहा है और PWD अधिकारियों का कहना है कि यह काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा. पुल टूटने की वजह से इलाके में आवागमन प्रभावित हो रहा है. स्थानीय प्रशासन और PWD विभाग ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment