इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रहे एक डॉक्टर की केक कट करने से पहले मिली मौत

इंदौर
इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई कर रहे एक डॉक्टर की अपने जन्मदिन के दिन ही अटैक आने से मौत हो गई, अपनी मौत से पहले डॉक्टर ने अपने घर पर पार्टी आयोजित की थी, लेकिन उससे पहले ही अटैक आने से डॉक्टर की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  बोत्सवाना से 28 फरवरी को एमपी पहुंचेंगे आठ चीते, 2032 तक आत्मनिर्भर आबादी बनाने का लक्ष्य

इंदौर के महात्मा गांधी मोमोरियल मेडिकल कॉलेज से एम डी सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर जितेंद्र कैथल की जन्मदिन के दिन हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। डॉक्टर कैथल एम जी एम कॉलेज में जनरल मेडिसिन विभाग में पदस्थ थे और साथ में पढ़ाई भी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  एमपी में इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ी रफ्तार, 235 करोड़ से बनेंगे 7 नए फ्लाईओवर

डॉक्टर के साथियों ने बताया कि कल जन्मदिन के मौके पर डॉक्टर कैथल ने घर पर पार्टी आयोजित की थी, वह सबको फोन लगाकर बुला रहा था, लेकिन शाम साढ़े छह बजे उसे अटैक आया, जहां कैथल की पत्नी उसे अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share

Leave a Comment