तेज रफ्तार का कहर: गौतस्करों की गाड़ी एक्सप्रेसवे पर पलटी, एक ने तोड़ा दम

अलवर

दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के साढ़े 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। गोविंदगढ़ के पास गौतस्करों से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे में 32 वर्षीय एक गौतस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 वर्षीय दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जयपुर में ‘राइजिंग समिट' में पहुंचे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, एमओयू प्रगति की समीक्षा होगी सार्वजानिक: मुख्यमंत्री

पिकअप से मिले तीन गोवंश, दो की मौत
हादसे के दौरान पिकअप में तीन गोवंश और एक बछड़ा मिला। इनमें से दो गोवंश की मौत हो गई, जबकि एक जीवित मिला। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी
गोविंदगढ़ थाना एएसआई बने सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े 4 बजे पिकअप पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव और एक गंभीर घायल युवक मिला। घायल की पहचान कागजों के आधार पर तारीफ (20), निवासी ऊंटावड़, नूंह (मेवात) के रूप में हुई है। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है और वह फिलहाल बेहोश है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती 2025: उत्तर कुंजी जारी, 53,749 पदों के लिए करें डाउनलोड

पुलिस को शक है कि हादसे के दौरान पिकअप में तीसरा युवक भी सवार था, जो मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि घायल के होश में आने के बाद मृतक और फरार युवक की पहचान को लेकर अहम जानकारी मिल सकती है। फिलहाल मृतक का शव गोविंदगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  साइबर फ्रॉड केस में बड़ी कार्रवाई: ED की छापेमारी में 1.18 करोड़ नकद और 7 किलो सोना बरामद

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment