धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का बड़ा दल कर रहा विचरण

रायगढ़

धर्मजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में इन दिनों हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है. सोमवार की रात 29 हाथियों का झुंड ग्राम कुडेकेला के पास सड़क किनारे पहुंच गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है. ग्रामीणों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी खौफ में हैं.

ये भी पढ़ें :  ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

जानकारी के अनुसार, यह हाथियों का दल लंबे समय से छाल रेंज में विचरण कर रहा है और आज रात यह झुंड कुडेकेला के पास मुख्य मार्ग के किनारे दिखाई दिया. दो दर्जन से अधिक हाथियों को एक साथ देखकर गांववाले सहम गए. लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है.

ये भी पढ़ें :  RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश

हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही धर्मजयगढ़ वन मंडल की टीम हरकत में आ गई और तत्काल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment