सात वर्षीय एक लड़की को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, फिर बेरहमी से कर दी हत्या

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सात वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने मंगलवार को बताया कि 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि यह लड़की सोमवार को लापता हो गई थी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष राठौर ने जिलों की राजनीति से किया किनारा, मेरा काम संगठन संभालना है

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम ने तलाशी शुरू की और लड़की का शव उसके परिवार के किराए के घर की छत पर मिला। उन्होंने बताया कि सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक इस लड़की के पिता के साथ काम करता था।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-बांसवाड़ा में परमाणु संयंत्र बनाएगा NPCIL-NTPC, परमाणु ऊर्जा विभाग ने दी संयुक्त उद्यम को मंजूरी

गौतम ने बताया कि आरोपी युवक सोमवार को लड़की के घर उस समय गया जब उसका परिवार घर पर नहीं था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी और शव को छत पर छिपा दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-राजस्व लक्ष्यों की करें शत-प्रतिशत वसूली, प्रमुख सचिव ने माइनिंग विभाग के फील्ड अधिकारियों को दिए निर्देश

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment