जम्मू कश्मीर में एक संदिग्ध बैग मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया, जम्मू हाईवे पर फैली सनसनी

राजौरी
जम्मू कश्मीर में अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक संदिग्ध बैग मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया। मिली जानाकीर के अनुसार, जम्मू राजौरी हाईवे पर कल्लर चौक, राजौरी के पास एक संदिग्ध बैग मिला है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और सेना पहुंची और जांच शुरू की गई। वहीं मौके पर बीडीएस को बुलाया गया। इस मामले संबंधी अधिक जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें :  भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आपके बीच आया हूँ

 मोर्टार बम मिलने से हड़कंप, फैली सनसनी

सांबा मानसर मार्ग पर मनानू गांव में एक पुराना मोर्टार शैल मिलने से हड़कंप मच गया। यह मोर्टार शैल बसंतर नदी के किनारे पाया गया था। स्थानीय लोगों ने इसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बम डिस्पोजल टीम को बुलाकर शैल को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग घबराए हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  भारत में UPI डाउन हो गया है और कई यूजर्स यूपीआई से पेमेंट करने में हो रहे परेशान

पुलिस और अधिकारियों का कहना है कि यह मोर्टार शैल काफी पुराना है और फिलहाल इलाके को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह शैल यहां कैसे आया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment