सिक्ख प्रीमियर लीग 6 दिसंबर से, कुल 12 टीमें लेंगी हिस्सा

रायपुर

शहीद भाई तारु सिंह फाउंडेशन रायपुर द्वारा हर साल आयोजित किये जाने वाले नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता इस साल 6 दिसंबर से शुरू हो रही है। सिक्ख प्रीमियर लीग (एसपीएल) के आयोजन का यह सोलहवां वर्ष हैं। सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

संस्था के प्रमुख त्रिलोचन सिंह काले ने बताया कि हर साल ये कोशिश होती है प्राय: सभी प्रमुख शहरों से आने वाली टीमें प्रतियोगिता में शामिल रहे। कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें प्रमुख रूप से जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, नांदेड़, नागपुर, हैदराबाद, छत्तीसगढ की टीमें शामिल रहेंगी।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा : CM विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ, पामेड़ सहित 50 गांवों को मिलेंगे सीधे लाभ

बता दें यह क्रिकेट प्रतियोगिता विगत 16 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। डब्ल्यूआरएस क्रिकेट ग्राउंड में ही मैच खेला जायेगा। फाइनल मैच 16 दिसंबर को होगा। नियमावली हर साल होने वाले आयोजन की तरह ही है। जसमीत चावला,बलविंदर सिंह छाबड़ा, बाबूलाल ज्वेलर्स का सहयोग हर साल मिलते रहा है।

ये भी पढ़ें :  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर' प्रदान किया

मुख्यत: इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य खेल के क्षेत्र में समाज की जो युवा प्रतिभाएं हैं उसे एक मंच प्रदान करना ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान आगे ले जा सकें।  इस प्रतियोगिता में खेलने वाले कई खिलाड़ी अपने प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के टूनार्मेंट भी खेलते आ रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment