आप पार्टी राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट, द्रौपदी का चीरहरण, प्रदर्शन पर गहरा तंज

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता गंवाती नजर आ रही है। इसके साथ ही पुराने सहयोगियों और साथियों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की है। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के आवास में अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी। स्वाति ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया था और पद छोड़ने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें :  इंदौर के बाणगंगा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में दहशत फैलाई

गौरतलब है कि कुछ समय पहले स्वाति मालीवाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में खुद के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार आए। विभव ने बिना किसी उकसावे के उन्हें थप्पड़ मारा। सिर्फ इतना ही नहीं, उनके पेट पर मुक्के भी मारे। बता दें कि स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल की जान-पहचान काफी पुरानी रही है। दोनों इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दिनों के साथी रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  कासिमेदु इलाके में साल 2004 की सुनामी की 20वीं बरसी पर एक शांति रैली और स्मारक सेवा का हुआ आयोजन

कैसा है आम आदमी का प्रदर्शन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता की दौड़ से बाहर होती नजर आ रही है। दोपहर तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटती नजर आई। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर बढ़त बना रखी थी। आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों में मनीष सिसोदिया जंगपुुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल और आतिशी भी हारती नजर आ रही हैं। इसके अलावा राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार गए हैं।

ये भी पढ़ें :  कोविड पीड़ितों को मुआवजा: 'नो-फॉल्ट' कंपेंसेशन पॉलिसी, क्या यह न्याय की दिशा में बड़ा कदम या नई चुनौती?

अहंकार रावण का भी नहीं बचा था…
इसके कुछ ही देर के बाद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर एक और पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा कि अहंकार रावण का भी नहीं बचा था। यह पोस्ट अरविंद केजरीवाल की सीट का परिणाम आने के तुरंत बाद ही की गई। माना जा रहा है कि स्वाति ने यह ट्वीट केजरीवाल की हार पर तंज के रूप में की थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment