नशे के खिलाफ आबकारी को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार से नशीले इंजेक्शन सहित आरोपी को गिरफ्तार

सरगुजा

 नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है. सरगुजा में विभागीय उड़नदस्ता टीम ने एक लग्जरी कार से नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में 4 लाख 35 हजार रुपए मूल्य की नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया.

ये भी पढ़ें :  बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत की तैयारियों का निरीक्षण, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायजा

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना मणिपुर क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर वेयरहाउस के पास सफेद रंग की हुंडई वरना कार में दो व्यक्ति भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर ग्राहकों को सप्लाई कर रहे हैं. इनमें से एक की पहचान मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह और दूसरे की गंगाराम मुंडा के रूप में हुई.

ये भी पढ़ें :  धीरेंद्र शास्त्री का बयान: हिंदुओं को जोड़ना, भक्ति और राष्ट्रवाद अंधविश्वास नहीं; जो disagree करें, देश छोड़ दें

सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी. टीम को देखकर मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया, लेकिन उसका साथी गंगाराम मुंडा पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गाड़ी की तलाशी लेने पर 2,413 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है.

ये भी पढ़ें :  आगामी नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने की चर्चा

फिलहाल आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment