इमरान हाशमी को लेकर एक बूरी खबर, एक्टर को हुआ डेंगू

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को लेकर एक बूरी खबर सामने आ रही है. खबर है कि एक्टर ने अपकमिंग साउथ फिल्म ओजी (OG) की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है. दरअसल उनकी तबियत खराब हो गई है. देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच इमरान हाशमी  को डेंगू हो गया है.

ये भी पढ़ें :  'घटिया, थर्ड क्लास!' पाकिस्तानी फैमिली ने धुरंधर 2 को बताया बेकार, थिएटर के बाहर लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

इमरान हाशमी को हुआ डेंगू
इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म ओजी में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण  के साथ नजर आने वाले हैं. मुंबई के गोरेगांव में आरे कॉलोनी में शूटिंग के दौरान अचानक इमरान हाशमी की तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने अस्थायी तौर पर फिल्म की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है.

ये भी पढ़ें :  विवेक रंजन अग्निहोत्री 16 अगस्त को कोलकाता में रिलीज करेंगे ‘द बंगाल फाइल्स ’का ट्रेलर

बता दें कि इमरान हाशमी  को डेंगू होने के बाद अब वो घर पर आराम कर रहे हैं. फिल्म के प्रोडक्शन के एक सूत्र ने बताया कि एक्टर ठीक हो रहे हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग जल्द ही दोबारा से शुरू कर सकते हैं. लेकिन फिलहाल एक्टर ने अपने हेल्थ को लेकर कोई जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं किया है.

ये भी पढ़ें :  धुरंधर 2 में रिजवान का रहस्य: हमज़ा का हमसाया और रणवीर सिंह से पुराना नाता

साउथ फिल्म ओजी से इमरान हाशमी तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment